Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अपना समय आने पर वैक्सीन अवश्य लगाएं: विकास कुमार

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 17 मार्च:
सैक्टर-28 स्थित शंकर हॉस्पिटल में जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पहला टीकाकरण करवाया।
इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के उपरांत कहा कि हमारे वैज्ञानिकों द्वारा अथक प्रयासों के साथ इन वैक्सीन का निर्माण किया गया है। यह हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अपना समय आने पर वैक्सीन अवश्य लगाएं व नियमों का पालन करें। साथ ही रेडक्रॉस सह-सचिव बिजेन्द्र सोरौत सहायक पुरूषोत्तम सैनी ने भी टीकाकरण करवाया। उन्होंने सभी को अवगत कराया कि टीकाकरण प्रकरण बहुत ही सरल है। आप सभी को भी भारत में निर्मित वैक्सीन अवश्य लगानी चाहिए। जिन वैज्ञानिक डॉक्टर ने यह वैक्सीन बनाई है काबिले तारीफ है।
इस मौके पर उत्साहवर्धन के लिए हरियाणा रेडक्रॉस वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता व विमल खंडेलवाल उपस्थित थे।

Related posts

SDM अपराजिता ने कोविड-19 के बचाव के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की

Metro Plus

प्रदेश के सभी राशन डिपो पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा व हेल्पलाइन नंबर: राजेश नागर

Metro Plus

CM नायब सिंह सैनी का बजट तोहफा: फरीदाबाद में बनेंगे दो एलिवेटेड रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Metro Plus