Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्टेडियम को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत: संजय भाटिया

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद: राजा नाहर सिंह स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा पिछले दिनों स्टेडियम को पुर्नजीवित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए पूर्व रणजी क्रिकेटर व राजा नाहर सिंह स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक संजय भाटिया ने सही समय पर लिया गया उचित कदम बताया। उन्होंने कहा कि उक्त घोषणा से स्टेडियम को नया जीवन मिलने की उम्मीद एक बार फिर से हरियाणा के वासियों को जगी है।
श्री भाटिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षाे से कांग्रेस की सरकार थी और हरियाणा क्रिकेट संघ के सर्वेसर्वा रणबीर सिंह महेंद्रा उसी सरकार के विधायक थे और उनके नकारात्मक रवैये के चलते यहां पर अंतर्राष्ट्रीय मैच तो दूर जिला स्तर के मैच भी हरियाणा क्रिकेट संघ ने बंद करवा दिए और अब जब सूबे में भाजपा की सरकार है तो उम्मीद की जाने चाहिए कि यहां पुन: राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच होंगे।
उन्होंने कहा कि स्टेडियम को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए और जो भी लोग चाहे वह विधायक हो या सांसद अगर बिना किसी लालच के हमारे स्टेडियम के लिए आगे आते है तो उनका स्वागत है, क्योंकि पहले भी हमारा स्टेडियम राजनीति का शिकार रहा है। दूसरी तरफ अब जब मुख्यमंत्री एक ईमानदार छवि के इंसान है तो हम उम्मीद करते है कि स्टेडियम में फ्लड लाईट, दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए तिमंजिला बैठने की जगह व अन्य अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं को दोबारा सरकार बनाने के लिए फण्ड मुहैया कराएगी ताकि इसका खोया हुआ स्वरूप जो एचसीए ने बिगाड़ा है, उसे दोबारा सही किया जा सके। इसके लिए वह ईमानदारी से प्रयास करेंगे, ये हमें उम्मीद है। हमने मुख्यमंत्री श्री खट्टर व खेल मंत्री अनिल विज को इस बारे में लिखित रूप से भी दे रहे है। अगर सरकार आने वाले कुछ माह में स्टेडियम को लेकर अपना सार्थक नजरिया नहीं रखती तो स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति आगे की रूपरेखा तैयार करेगी।

Related posts

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ

Metro Plus

MCF और पुलिस की नजरों से क्यों बच रहा है नामी-गिरामी होटल का वर्षों से चला आ रहा अतिक्रमण?

Metro Plus

रतन कान्वेंट स्कूल पर आरोप लगा पीडि़त अध्यापक ने की CM विंडो में शिकायत, जाने क्या है मामला?

Metro Plus