Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

शिव शक्ति विद्या मंदिर स्कूल में छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए किया गया विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 फरवरी: 10वीं एवं 9वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिव शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल नंगला एन्कलेव पार्ट-2, नियर सरपंच चौक में वैदिक हवन यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ में 10वीं तथा 9वीं कक्षा के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। बच्चों तथा अध्यापकों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न किया। स्कूल के प्रबन्धक झम्मन लाल शर्मा, मुख्य अध्यापिका अनीता चौधरी तथा स्कूल के सभी अध्यापकगण ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और बोर्ड एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर झम्मन लाल शर्मा ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। आशीर्वाद एक अंत:करण की प्रक्रिया है जो हृदय से निकलती है। उन्होंने कहा कि बच्चे कठिन परिश्रम के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी में लग जाएं। रिजल्ट की चिंता न करें। आपकी मेहनत अवश्य ही रंग लाएगी।
स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने बच्चों को तिलक लगाकर तथा पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद दिए। समारोह का समापन शांतिपाठ एवं यज्ञ प्रार्थना से हुआ।

Related posts

एक खूबसूरत त्यौहार है…#छठ महापर्व

Metro Plus

घर बैठें ले अब मोबाईल पर एक ही ऐप के जरिए सभी सरकारी सेवाओं का लाभ! जानें कैसे?

Metro Plus

टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus