Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

शिक्षाविद्व Rtn. Narender Parmar को मातृशोक, अंतिम संस्कार आज सुबह 10.00 बजे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट 
फरीदाबाद, 23 फरवरी: Modern B.P. Public School के चेयरमैन Sh. O.P. Parmar की धर्मपत्नी एवं पाइनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल के प्रिंसिपल एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के मेंबर नरेन्द्र परमार की माताजी श्रीमति प्रेम कुमारी परमार अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर कल शाम करीब 8.30 बजे ब्रह्मलीन हो गई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार, 23 फरवरी को प्याली चौक स्थित शमशान घाट पर सुबह 10.00 बजे किया जाएगा।
श्रीमति परमार अपने पीछे अपने पति श्री ओ.पी. परमार व तीन बेटों धर्मेंद्र परमार, नरेन्द्र परमार व जितेन्द्र परमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
जानकारी के मुताबिक श्रीमती परमार पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। पिछले कुछ दिनों से उनका सेक्टर-16 के QRG Central Hospital में ईलाज चल रहा था। बुधवार को उन्हें घर ले आया गया जहां उन्होंने कल वीरवार की शाम करीब 8.30 बजे अपनी अंतिम सांस ली।
शिक्षाविद्व नरेंद्र परमार @ Bunty की माताजी के इस निधन पर पूर्व मंत्री आफताब अहमद, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नवीन गुप्ता, सचिव डॉ.सुमित वर्मा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बब्बर, प्रेजिडेंट इलेक्ट सतीश फौगाट, सेक्रटरी इलेक्ट डॉ. सुभाष श्योराण, उपाध्यक्ष सुभाष जैन, आकाश बहल, अतुल देव सर्राफ, एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. गोंसाई, जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र, शिक्षाविद्व टी.एस. दलाल, पूर्व प्रधान एस.पी. सिंह, महेंद्र सर्राफ, विजय गांधी, दीपक यादव, भारत भूषण शर्मा, संजय गर्ग, प्रमोद मैनी, संजय अत्री, अंकित अग्रवाल, सौरभ मित्तल, एच.के. गोयल, संजीव सूद, लवली पांचाल, संजीव आहूजा, संजय मेंदीरत्ता, बी.डी. शर्मा, अरुण पुंडीर, सरपंच मुमताज सहित शिक्षा जगत, राजनैतिक दलों के नेताओं तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकरियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की बात कही है।

ko

Related posts

शराब तस्करी के आरोप में अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के चेयरमैन देवेन्द्र गुप्ता पर मुकदमा दर्ज

Metro Plus

एनआईटी-5 के निवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

मेयर जोशी के मामले में फंस सकता है कानूनी पेंच!

Metro Plus