Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Delhi Scholars International School द्वारा धूमधाम से मनाया गया Annual Function

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 26 फरवरी: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशल स्कूलद्वारा अपना दूसरा वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस बार कार्यक्रम का विषय था अभिव्यक्ति पोर्टरिअल ऑफ ब्रिलियंस। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडियो मिर्ची से आए आर.जे.नावेद ने मुख्य अतिथि के तौर पर दीप प्रज्जवलित करकिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० लतिका चौधरी उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने की।
स्कूल के इस वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर की। कार्यक्रम में हिंदी नाटक नारी शक्ति, अंग्रेजी नाटक, पंजाबी डांस व अन्य मनभावन प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम को देखकर सभी ने इसकी खुब प्रशंसा की।
मुख्यातिथि ने एसओएफ प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कास्य पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की मुख्याध्यापिका रश्मि सिंह, प्रबन्धक प्रयास दलाल व आभास दलाल ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

Related posts

सड़क पर चलने वाले स्कूल वाहन अब होगें जब्त! जानें क्यों?

Metro Plus

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह

Metro Plus

Rotary Club & ब्रह्मकुमारीज ने Password for Happiness पर Speaker Meet का आयोजन किया

Metro Plus