Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Kids Garden में दादा-दादी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

बच्चों ने अपने दादा-दादी का तिलक लगाकर किया स्वागत
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 24 फरवरी: चावला कॉलोनी स्थित किड्स गार्डन स्कूल में दादा-दादी दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे दादा-दादियों का नन्हे-मुन्हे छात्रों ने उनका तिलक लगाकर अभिवादन कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन-मोह लिया। अपने-अपने पोते-पोतियों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुतियों को देखकर दादा-दादी गद्गद् हो गए।
इस मौके पर विद्यालय की डॉयरेक्टर संगीता सिंह ने अतिथि दादा-दादियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। विद्यालय की संस्थापिका कमलेश माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव में किसी भी बुर्जुग के सबसे अच्छे मित्र उनके पोते-पोती होते हैं। बच्चे तो बड़े होने के बाद अपने कामकाज में व्यस्त हो जाते हैं और बुर्जुग सेवानिवृत होकर खाली हो जाते हैं। ऐसे में एक बुर्जुग के खालीपन को रोमांचक बनाने वाले उसके पोते-पोती ही होते हैं। इसलिए हमारे समाज में कहावत है जिस प्रकार एक इंसान को अपने मूल से ज्यादा ब्याज से प्रेम होता है उसी तरह एक बुर्जुग को अपनी संतान से कहीं ज्यादा अपने पोते-पोतियों से प्रेम होता है। अंत में उन्होंने सभी बुर्जुग अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Related posts

NCR में ई-वाहन खरीदना होगा आसान, सरकारी सब्सिडी जाएगी सीधे लाभार्थी के खाते में।

Metro Plus

जाने क्यो भारी पुलिस बल के बीच बंद हुआ लक्ष्मण झूला

Metro Plus

अफवाहों से न घबराएं, एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: राजेश नागर

Metro Plus