Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dynasty International School में 51 लाड़लियों को होनहार लाड़ली सम्मान से नवाजा गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 फरवरी: डायनेस्टी पब्लिक स्कूल सैक्टर-28 में बेटी बचाओ अभियान ने 51 लाड़़लियों को होनहार लाड़ली सम्मान दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या विमला वर्मा ने की व आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी ट्रैफिक पुलिस विरेन्द्र विज व एसीपी क्राइम ब्रांच राजेश चैची उपस्थित थे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजकों ने कहा कि जन्नत से आई परियां होती हैं बेटियां फिर भी न जाने क्यों घटिया सोच के लोग बेटियों को गर्भ में मार देते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी-अपनी कक्षा में टॉपर आने वाली 51 लाड़लियों को बेटी बचाओ अभियान का मेडल देकर होनहार लाडली सम्मान से सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर स्कूल के नन्हे-नन्हे बच्चों ने 30 मिनट का देशभक्ति नाटक मिरेक्ल किया जिसमें 1857 की क्रांति से लेकर देश आज़ादी तक की झलक दिखाई गई।
इस कार्यक्रम में सीमा शर्मा, सुषमिता भोमिक, प्रधानाचार्य विमला वर्मा, विरेन्द्र विज , राजेश चैची, डॉ० सुमित वर्मा आदि ने अपने विचार रखे ।

Related posts

रोटरी की ब्रांडिंग, क्लब की फैलोशिप और प्रोजेक्ट्स पर फोकस रखकर करूंगा अपना काम: नवीन गुप्ता

Metro Plus

इंस्टाग्राम पर नाबालिग से की पहले बातचीत उसके बाद किया दुष्कर्म, थाना OLD की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

Metro Plus

Selling Techniques for Higher Results: J. P. Malhotra @ TAP-DC

Metro Plus