Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

वार्ड-10 में निगम की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध मीट की दुकानें निगम ने की सील

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 17 अप्रैल: नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नंबर-10 क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर दो दुकानों को सील किया।

अधिकारियों के अनुसार डबुआ कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद के डी-ब्लॉक स्थित पुराने डाकखाना क्षेत्र में बिना अनुमति के संचालित मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें सलामु पुत्र अब्दुल की मीट शॉप तथा अफसर पुत्र नूरूद्दीन की मीट शॉप शामिल हैं, जिन्हें निगम नियमों का उल्लंघन करने के चलते सील किया गया।

यह सीलिंग कार्रवाई सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत, राहुल और गजराज सहित निगम की टीम मौजूद रही।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित दुकानों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निगम की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उपरोक्त दुकानों की लगातार शिकायतें मिल रही थी। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नगर निगम के नियमों के अनुसार ही अपने प्रतिष्ठान संचालित करें।

Related posts

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के छात्रों ने मनाया विश्व हैपेटाइटिस-डे

Metro Plus

Vidyasagar इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया वैसाखी पर्व

Metro Plus

रामायण हमारी संस्कृति एवं परम्परा को जीवित रखे हुए है: अरूण बजाज

Metro Plus