Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Sanfort Play school ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 26 फरवरी: सेनफोर्ट प्ले स्कूल चावला कालोनी द्वारा अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्नों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति में सेनफोर्ट स्कूल में होने वाले सेलिब्रेशन तथा दिए जाने वाले संस्कारों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर श्रीमती सुमन बाला ने मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद भाजपा नेता महेश गोयल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नवीन गुप्ता, प्रेम खट्टर, बिट्टू पंजाबी ने भी बच्चों की प्रस्तुति को सराहा।
इस अवसर पर मेयर श्रीमती सुमन बाला ने कहा कि बच्चों की नींव यानी प्रारम्भिक शिक्षा जितनी मजबूत होगी बच्चे उतने ही प्रगतिशील होंगे तथा देश का नाम रोशन करेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों से नन्हें-मुन्नों में आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही संस्कार भी पल्लवित होते हैं। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति को मुक्त कंठ से सराहा। शिक्षिकाओं की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रस्तुति ने समाज के लिए बहुत अच्छा संदेश दिया।
प्रधानाचार्य गीता मंगला तथा अंजना मंगला ने मुख्य अतिथि सुमन बाला को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुमित मंगला ने किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन महेश चंद मंगला, सौरभ मंगला, गोपाल मंगला, सोहनपाल मंगला, निखिल जैन, मुकेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, उर्मिला मंगला, मंजुला जैन तथा सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ. प्रशांत भल्ला बने ब्रिक्स काउंसिल ऑफ एक्सरसाइज एंड स्पोर्टस साइंसिज के अध्यक्ष

Metro Plus

Rotary : 12 फरवरी को तय होगा किसके सिर होगा डिस्ट्रिक गवर्नर यानि DGND का ताज, चुनावी सरगर्मी हुई तेज।

Metro Plus

5एस के सिद्वांत अपनाने से सात प्रकार की वेस्टेज को रोका जा सकता है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus