Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Ishika Gupta शैक्षणिक क्षेत्र में OutStanding Academic Excellence Award से सम्मानित

विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में किंडर गार्डन के नन्हे-मुन्हें बच्चों ने दी अपनी रंगारंग प्रस्तुति
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 फरवरी: विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 के श्री हरि सभागार में वार्षिकोत्सव उमंग-तरंग जश्न-ए-बचपन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल आनन्द गुप्ता द्वारा नर्सरी कक्षा की ईशिका गुप्ता आदि को शैक्षणिक क्षेत्र में आऊट स्टेंडिंग एकॉडमिक एक्ससीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद्व अंजलि गुप्ता तथा कॉर्डिनेटर शैली भी विशेष तौर पर मौजूद थी।

जश्न-ए-बचपन की श्रंखला के समापन में किंडर गार्डन के नन्हे-मुन्हें बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति भी दी। बच्चों ने कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना द्वारा दर्शकों तथा अभिभावकों का अभिनन्दन कर किया। इस अवसर पर शिक्षाविद् अंजली गुप्ता की उपस्थिति ने बच्चों में जोश भरा। वार्षिकोत्सव की इस श्रंखला के समापन में प्री-नर्सरी तथा नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने बदलता बचपन नाटिका का संजीव मंचन किया। इस कार्यक्रम के द्वारा यह दर्शाया गया कि बच्चों का बचपन खेलकूद से दूर होकर इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स के चक्रव्यूह में उलझता जा रहा है। रंग-बिरंगे पोशाकों में सजे बच्चों ने विभिन्न रंगारंग नृत्यों को प्रस्तुत कर एक खुशनुमा समां बांधा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति की तहे दिल से प्रशंसा करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की और उन्हें शैक्षिक गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया।

Related posts

कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें ना बढ़ाने पर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करेगी: डॉ० अशोक तंवर

Metro Plus

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सतर्कता जागरुकता द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान

Metro Plus

नए साल में करें नए संस्कारों का सृजन: ब्रह्माकुमारी पूनम

Metro Plus