Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

Electronics Association के सदस्यों ने धूमधाम से मनाया होली का जश्र

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,1 मार्च: फरीदाबाद इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। फरीदाबाद इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन द्वारा होटल डिलाईट में आयोजित इस होली मिलन समारोह में शहर के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स के डीलर्स ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान राजेश अग्रवाल ने सबको होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का नाम सुनते ही जहन में रंगों की महक सी घुल जाती है। ढोल की गूंज और मंजीरों की झंकार के बीच साथियों संग लोगों का रंगना, गिले-शिकवे दूर कर गले लगना फिर गुलाल उड़ाना, कुछ यही नजारा अब हर जगह दिखाई देने लगता है।
इस मौके पर राजेश अग्रवाल ने एकता और भाईचारे के प्रतीक होली पर्व पर सभी सदस्यों को सावधानीपूर्वक त्योहार मनाने, आंखों को बचाकर रखने की चेतावनी देते हुए सेफ होली खेलने के लिए प्रार्थना की। वहीं होली पर पानी को ज्यादा खराब न करने की गुंजारिश भी की।
इस अवसर पर डीलर्स के लिए होली लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पिया संग खेलूं होली, फागुन आयो रे, बांके बिहारी तेरे मोटे-मोटे नैन, हाय नजर ना लग जाये, मेरा खोय गयो बाजूबंद रसिया होली में, होली में उढ़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से ऐसे होली के रसिया व गीत गाकर डीलर्स ने खूब डांस कर होली के त्योहार को मनाया। कार्यक्रम में सदस्यों ने एक दूसरे को पगड़ी पहनाकर और गुलाल और फूलों की वर्षाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में महासचिव दीपक खन्ना, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अरोड़ा, पेटर्न सीपी तनेजा, पेटर्न विनय गोयल, उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, राजीव गोयल, सुमित, अशोक ग्रोवर, संजय खट्टर, विकास चावला, राहुल जैन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स शोरुम के मलिक मौजूद रहे।

Related posts

ब्रांडेड स्कूल DPS-19 के पेरेंट्स ने मनमानी फीस को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

Metro Plus

उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करने के लिये उपायुक्त की अध्यक्षता में किया जाएगा कमेटी का गठन: उपायुक्त

Metro Plus

युवा आगाज ने किया YMCA यूनिवर्सिटी से कॉलेज को जोडऩे के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

Metro Plus