Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद के विकास के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 2 सितंबर:
फरीदाबाद के सैक्टर-17 में 14 और 17 की डिवाइडिंग रोड़ तक सीमेंटेड सड़क के निर्माण के लिए माननीय उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने 1 करोड़ तीन लाख का बजट पास कराया। जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सड़क का निर्माण हो इसके लिए कैबिनेट मंत्री गोयल ने निर्माण कार्य को विधिवत शुरू करने के लिए नारियल फोड़ा।
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद में स्थानीय लोगों की मांग पर समस्याओं को देखते हुए लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उसी के तहत इस सड़क के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसी के साथ उद्योग मंत्री गोयल ने सख्त हिदायत दी है कि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर हो और गुणवत्ता में किसी तरह की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने कैबिनेट मंत्री श्री गोयल को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। श्री गोयल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर निगम पार्षद छत्रपाल, खादी बोर्ड के मेंबर विजय शर्मा, प्रधान धर्मेंद्र कौशिक, आरके चिलाना, संजय वाधवा, जेपी कंसल, मूलचंद मित्तल, कृषन कौशिक, विजय गौड़, ललित वशिष्ठ, आरडब्लूए के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत कर सभी का उत्साह वर्धन किया।

Related posts

आज यूरोप यात्रा पर रवाना होंगे मोदी, पहले स्वीडन पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

Metro Plus

धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेने से मनुष्य को मिलती है आत्मिक शांति: राजेश भाटिया

Metro Plus

पुलिस आयुक्त ने जयकिशन सहित 12 सब-इंस्पेक्टरों को किया गया पदोन्नत

Metro Plus