Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

VSS ने बनवाए सरकारी स्कूल में 13 शौचालय, विपुल गोयल ने किया उद्वघाटन

वीएसएस जैसी संस्थाओं की समाज को जरूरत: विपुल
वीएसएस द्वारा निर्मित 13 शौचालय विद्यार्थियों को किए गए समर्पित
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 3 मार्च: वैश्य समन्वय समिति द्वारा बनाए गए 13 शौचालयों का उद्वघाटन आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा लड़कियों के सरकारी स्कूल में किया गया। इस अवसर पर उनके साथ बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, हरियाणा भाजपा के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा व पार्षद दीपक चौधरी मौजूद थे।
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि वीएसएस जैसी संस्थाओं की समाज को जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने में वैश्य समाज का अह्ेम योगदान है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बात चाहे स्कूल की हो या धर्मशाला की या औषधालय की, वैश्य समाज के लोग हर क्षेत्र में समाजसेवा के लिए अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि 4500 लड़कियों के स्कूल में 13 शौचालय बनाकर वीएसएस ने पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों में भी इस प्रकार के कार्य होने चाहिए।
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम से देशभर में शौचालय बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी दिशा में वीएसएस की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने अग्रसेन भोजनालय के संदर्भ में भी लोगों से आगे आने की अपील की। अग्रसेन भोजनालय में 5 रुपए व 10 रुपए में भरपेट खाना उपलब्ध कराया जाता है।
बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में वीएसएस द्वारा बनाए गए शौचालय सराहनीय कार्य है। उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र की ओर से समिति का आभार व्यक्त किया।
वीएसएस के संयोजक जेपी गुप्ता ने कहा कि इन 13 शौचालयों के बाद बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के अन्य किसी स्कूल में भी यदि स्कूलों में इस प्रकार के शौचालयों की जरूरत होगी तो वैश्य समन्वय समिति वहां भी निर्माण कार्य शुरु करवाएगी। इस अवसर पर जेपी गुप्ता ने कहा कि अग्रसेन भोजनालय में प्रति माह वैश्य समन्वय समिति की तरफ से 51 हजार का योगदान दिया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
इस मौके पर ईश्वर दयाल, अनिल गुप्ता, वेद बंसल, रामकिशोर अग्रवाल, एमपी रुंगटा, रमेश झंवर, गौतम चौधरी, पंकज गर्ग, अमर बंसल, योगेश गुप्ता, जितेंद्र मंगला, के.के. मित्तल, गोपाल गर्ग, पवन गुप्ता, पीके मित्तल, रामलाल बोरड़, भगवान दास गोयल, नरेश गोयल, राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा को नशा मुक्त करना सरकार का कृतसंकल्प: CM नायब सैनी

Metro Plus

धूमधाम से हुई शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापना

Metro Plus

हरियाणा पंचायत चुनावः अगले सप्ताह तक रिव्यू पेटीशन डालेगी याचिकाकर्ता

Metro Plus