Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का पुतला फूंकेंगे भाजपाई

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 मार्च: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ओछी हरकतों पर उतर आई है। यही कारण है कि प्रदेश की ईमानदार मनोहर लाल खट्टर सरकार को बदनाम करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी झूठे आरोपों का सहारा ले रहे हैं। जिसका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरा जवाब दिया जाएगा। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ-साथ जनता के बीच में पुतला भी फूंका जाएगा जिससे जनता को पता चल सके कि झूठ की राजनीति करने वाली कांग्रेस की हकीकत क्या है।
भाजपा के युवा नेता मनीष शर्मा ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक झूठे आरोप लगाकर भाजपा को बदनाम करने में जुटे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लोगों को भय, भूख और भ्रष्टाचार से निजात मिली है। सरकारी नौकरियों में योग्यता के आधार पर भर्तियां की गई हैं। सरकारी विभागों में पारदर्शिता लाने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए गए हैं। सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को विपक्ष के कुछ नेता पचा नहीं पा रहे इसलिए झूठे आरोपों की राजनीति करते हुए पब्लिक को बरगलाने में जुटे हैं। जिसका जवाब देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट हैं और ऐसे लोगों का विरोध करने के लिए सामूहिक रूप से जनता के बीच में जाकर पुतले फूंके जाएंगे जिससे इन लोगों को भी यह पता चल सके कि भाजपा के कार्यकर्ता अभी इतने कमजोर नहीं हुए हैं कि कांग्रेस के झूठ का जवाब न दे सकें।
भाजपा नेता मनीष शर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस इतनी ही ईमानदार पार्टी है तो उसे हरियाणा की जनता ने सत्ता से बेदखल क्यों किया। जाहिर सी बात है कि लोग कांग्रेस सरकार के कुशासन से तंग आ चुके थे इसलिए प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस को उखाड़ फेंक दिया गया। आज सत्ता के गम में कांग्रेसी बौखला चुके हैं और मुख्यमंत्री पर झूठे आरोप लगा रहे हैं जिसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा।

Related posts

पानी व सीवर के अवैध कनैक्शन वाले जा सकते हैं जेल में: दर्ज होगी एफआईआर

Metro Plus

बेटियां देश के उज्जवल भविष्य की धरोहर, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता: विपुल गोयल

Metro Plus

मानव रचना ने रिलायंस जियो इन्फोक लिमिटेड के साथ किया एमओयू साइन

Metro Plus