Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Savitri Polytechnic में धूम धाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 मार्च:
नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलीटेक्निक फॉर वूमेन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम-धाम से मनाया गया ।  इस अवसर पर संस्थान के सीएमडी एस.एन.दुगगल व  प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने कार्यक्रम की शुरुआत की । इस मौके पर  एस.एन.दुगगल ने कहाकि  विश्व की प्रत्येक महिला के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज के समय में महिलाएं देश के विकास में पुरूषों के बराबर योगदान कर रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं। बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीथारमन भी  महिला ही है |
इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने कहाकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को बहुत महत्व दिया जाता है। इस क्रम मे जिन महिलाओं ने समाज की जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य किया है वे तो प्रशंसा की पात्र हैं। जिनसे समाज की अन्य महिलाओं व संस्थाओं को प्रेरणा लेनी चाहिये। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। जिसका मतलब है जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं के साथ इव टीजिंग और सेक्सुअल हैरसमेंट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसके साथ हमें यह अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के साथ हो रही ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस साल हम 106वां अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। कार्यक्रम में मंच-संचालन कुमारी रितु पूरी ने किया। इस अवसर पर फेकेल्टी व छात्राओं ने भी अपने विचार रखे साथ ही महिलाओं के सम्मान में कविताएं व नृत्य प्रस्तुत किये गए ।

Related posts

SRS International स्कूल के वार्षिक खेल दिवस में अमेरिका हाउस ने जीती बेस्ट हाउस ट्रॉफी

Metro Plus

जब थाने में ही दे डाली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के Office Bearer को हाईकोर्ट में ही गोली मारने की धमकी

Metro Plus

CET परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए क्या कर रहा है प्रशासन? देखें!

Metro Plus