Metro Plus News
फरीदाबाद

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 22 दिसम्बर: सेक्टर-37 स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वारा अपना वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के तौर पर एमसीएफ के टाऊन प्लानर सतीश पाराशर ने द्वीप प्रज्वलित करके की। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन एसएल गुप्ता, डॉयरेक्टर भास्कर गुप्ता व प्रधानाचार्य कदबरी झा ने सभी बच्चों व उपस्थित अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा कई तरह के संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देश के अलग अलग राज्यों के नृत्य किए। वार्षिकोत्सव में समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्थानीय, हरियाणवी, राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति की।
अंत में विद्यालय के चेयरमैन भास्कर गुप्ता ने छात्रों से पढ़ाई के साथ ही सामाजिक सरोकार रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हर छात्र अपने समाज के प्रति अगर अभी से समझ रखनी शुरू करेगा तो ही देश का भविष्य सुरक्षित होगा। स्कूल की संपूर्ण टीम को बधाईं दी व सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया जो समय-समय पर स्कूल को अपना सहयोग देते रहते है। विद्यालय समारोह का समापन बड़े उत्साह व धूमधाम से हुआ।modern school 3

modern school

modern school 1

Related posts

SDM अपराजिता ने कोविड-19 के बचाव के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की

Metro Plus

BJP सरकार जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का प्रयास कर रही है: राजेश नागर

Metro Plus

Dr. Sumita Misra addressing a press conference organized to announce the 3rd edition of Chandigarh

Metro Plus