Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा में महिलाओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान: अनीता शर्मा

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 मार्च: भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता शर्मा के नेतृत्व में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। समाजसेवी तरसेम शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ-साथ अनेकों बहनों ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश एवं प्रदेश में अनेक विकास के कार्य कर रही है और जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाए हुए है। पार्टी की नीतियों एवं कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीति-रीतियों से अवगत कराया और कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य किया है। भाजपा बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में एक समान रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जो पिछली सरकारों ने लोगों को लूटने का काम किया, भाजपा ने उस पर लगाम लगाई है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिशन-२०१९ की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। आज उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है और दुनिया ने भारत का लोहा माना है।
इस मौके पर राजवती, संगीता, प्रीती शाह, राजू बेदी, संतोष शर्मा, मनीष शर्मा, ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र बबली, तेजपाल शर्मा, सरपंच राधारमन आदि मौजूद थे। इसी के साथ मीनाक्षी शर्मा, कमलेश यादव, प्रवीन दत्ता, मंदीप, प्रवीण भाटिया, पूजा डोरा, कमला शर्मा, आशा शर्मा, अलका शर्मा एवं शगुन शर्मा आदि ने भाजपा का दामन थामा।

Related posts

फरीदाबाद और हरियाणा के बच्चों के लिए जमीनी स्तर पर ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी: परवीन चौधरी

Metro Plus

जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद बदल रहा है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

शहर के सभी खत्तों और सड़कों के साथ से C&V वेस्ट हटवाना सुनिश्चित करें अधिकारी: महापौर

Metro Plus