Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मिशन जागृति संस्था ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उठाए उचित कदम

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 मार्च: मिशन जाग्रति संस्था द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेपुर चंदीला के सरकारी स्कूल में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए नि:शुल्क सैनिटरी पैड बांटने की योजना का शुभारंभ किया गया।

इसी के साथ स्कूली छात्राओं को बताया गया कि पैड का प्रयोग न करने से हमारे देश में 26 प्रतिशत मौत गर्भाशय के कैंसर से होती है और 80 प्रतिशत महिलाएं सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग नहीं कर पाती हैं।
इस मौके पर संस्था कि आराधना शर्मा ने बताया कि मिशन जाग्रति कि महिला प्रकोष्ठ ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को जागरुक करने की ठानी है। वे घर-घर जाकर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले संक्रमण के बारे में जानकारी देकर पैड का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करके सेनिटरी पैड बांट रहीं हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रंजना तिवारी ने कहा कि यह कदम स्कूल जाने वाली किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगा। मिशन जाग्रति की अर्चना शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सबसे गंभीर समस्या मासिक धर्म के समय की है, उन्हें हाइजेनिक सुविधा नहीं मिल पाती है। इसलिए मिशन जाग्रति के द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है जिससे महिलाओं को इससे होने वाली हानि के बारे में पता चले।
इस मौके पर संस्था सेे नीलम खत्री, संजना, स्नेह ढाका, ममता, अलका आर्य, मधु, मोनिका, पूजा और सुनीता आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

MCF में कल का धरना स्थगित, कर्मचारियों की मांगे माने जाने पर फैडरेशन ने जताया निगमायुक्त और AMC का आभार!

Metro Plus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को फरीदाबाद पहुंचकर अमृता अस्पताल का करेंगे उद्वघाटन!

Metro Plus

MD क्रिकेट अकेडमी ने DPS क्रिकेट एकेडमी को 230 रन से हराया

Metro Plus