Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रोटेरियन योगेश अग्रवाल के पिताजी की रस्म पगड़ी रविवार, 25 मार्च को

13 मार्च को हुआ था श्री ओमप्रकाश का निधन
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मार्च: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के सदस्य एवं रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान रह चुके योगेश अग्रवाल के पिताजी श्री ओमप्रकाश (82) की रस्म पगड़ी रविवार, 25 मार्च को सैक्टर-15 स्थित गीता मंदिर में दोपहर 4 से 5.00 बजे रखी गई है।
गौरतलब रहे कि श्री ओमप्रकाश अपनी सांसरिक यात्रा पूर्ण कर मंगलवार, 13 मार्च को ब्रह्मलीन हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार अजरौंदा स्थित श्मशान घाट पर पूर्ण रीति-रिवाज के साथ किया गया था। उनको उनके छोटे बेटे राजेश ने मुखाग्नि दी थी। श्री ओमप्रकाश अपने पीछे अपने पत्नी अनीता गुप्ता व दो बेटों योगेश अग्रवाल व राजेश सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
श्री अग्रवाल के पिताजी के निधन पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, उनके भाई बलजीत कौशिक, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नवीन गुप्ता, प्रेजिडेंट इलेक्ट सतीश फौगाट, उपाध्यक्ष सुभाष जैन, पूर्व प्रधान एस.पी. सिंह, महेंद्र सर्राफ, विजय गांधी, डॉ० सुभाष श्योराण, सुरेश चन्द्र, रोटरी क्लब ग्रेस के प्रधान गौतम चौधरी, प्रेजिडेंट इलेक्ट सतीश गुप्ता, अरूण बजाज, एस.के.मुंदड़ा, हरीश मित्तल, विश्व हिंदू परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता, ऑल एस्कॉटर््स एम्पलाईज यूनियन के प्रधान वजीर सिंह डागर, यूनियन लीडर अमृतलाल, मनमोहन गुप्ता, मनमोहन गर्ग, पवन गुप्ता, डी.सी. मॉडल स्कूल के डॉयरेक्टर पवन गुप्ता, रोटेरियन जितेन्द्र गुप्ता, दिनेश रघुवंशी तथा एडवांस्ड कॉलेज के चेयरमैन विनय गुप्ता आदि सहित शिक्षा जगत, राजनैतिक दलों के नेताओं तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकरियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related posts

गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना पुण्य का कार्य: लखन सिंगला

Metro Plus

Manav Rachna में फ्रेशर फेस-2018 का आयोजन

Metro Plus

विपुल गोयल ने डीएलएफ सैक्टर-10 में सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus