Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

Delhi में ड्राइविंग लाइसेंस पर अब दिखेगा मां का नाम

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
दिल्ली, 28 मार्च: अब ड्राइविंग लाइसेंस पर पिता या पति के नाम की जगह आप अपनी मां का नाम लिखवा सकते हैं। दिल्ली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इस नई पहल की शुरुआत की है और अप्रैल के महीने से इसकी अनुमति दे दी है।
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस अनोखी पहल की शुरुआत की है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से उठाए गए इस कदम के मुताबिक अब दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय आपके पिता या पति का नाम अनिवार्य नहीं होगा। इनकी जगह आप अपनी मां का नाम लिखवा सकते हैं। ये फैसला इसलिए बड़ा है कि ड्राइविंग लाइसेंस आपके जरूरी पहचान पत्रों में से एक है। ऐसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र पर पिता या पति की जगह मां का नाम अंकित करवाने से महिलाओं को वो जरूरी पहचान मिलेगी जिसकी वो हकदार हैं।
दिल्ली की जनता और खासतौर पर युवाओं में इसको लेकर उत्साह है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली श्रेया का कहना है कि ये बहुत अच्छी शुरुआत है। हमारे पहचान पत्र पर सिर्फ पिता का नाम होता है जबकि मां भी हमारी परवरिश में उतना ही योगदान देती है।
डबुआ कालोनी के एक स्कूल में टीचिंग करने वाली मोनिका का कहना है कि इससे महिलाओं को समानता का भाव मिलेगा। मुझे मेरे ड्राइविंग लाइसेंस पर मां का नाम लिखवा कर गर्व होगा।
दिल्ली में 13 रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस है। जहां से हर दिन करीब 1600 लाइसेंस बनवाए जाते हैं। इस तरह से हर साल करीब 4 लाख लाइसेंस बनते हैं और लगभग 1 लाख आवेदन किसी न किसी कारण के चलते रिजेक्ट होते हैं।

Related posts

प्रोवाशी संस्था जरूरतमंदों परिवारों को राशन देकर कर रही है मदद।

Metro Plus

Delite Departmental Store में एक ही छत के नीचे लोगों को मिलेगी गुणवत्तायुक्त खाद्य साम्रगी: बंटी भाटिया

Metro Plus

शिक्षाविद्व कुलदीप सिंह का मानना है कि लोगों में आज ऊपरी मुस्कान और दिखावे का चलन बढ़ रहा है

Metro Plus