Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

निगमायुक्त मो० शाइन लखानी सहित 128 डिफाल्टरों की संपति 22 अप्रैल का नीलाम कराएंगे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 मार्च: निगमायुक्त मो० शाईन ने निगम के डिफाल्टरों की लिस्ट जारी कर उनकी सम्पति की नीलामी की घोषणा क्या की पूरे शहर में हड़कम्प मच गया है। नीलामी की सूचना के बाद से शहर में तरह-तरह की चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। ध्यान रहे किनिगमायुक्त मो० शाइन ने नगर निगम के तीनों जोनों के क्षेत्रीय एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि प्रॉपर्टी, पानी, सीवरेज व अन्य टैक्सों की वसूली के लिए अभियान में तेजी लाई जाए और टैक्स न भरने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि नगर निगम द्वारा चलाए गए प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान में अपना सहयोग करें और अपना प्रॉपर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज और अन्य प्रकार के टैक्स समय पर भरे। ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोत्तरी हो सकें और विकास कार्य तेजी से करवाए जा सकें।
नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए बकायेदारों से वसूली को लेकर निगमायुक्त मो० शाइन ने निगम के क्षेत्रीय एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को तीनों जोनों के 128 डिफाल्टरों, जिन्होंने निगम में अपना प्रो पर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है उनकी संपत्ति को नीलाम करने की कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम द्वारा उन्हें कई कई बार सूचित करने और बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने पर अब उक्त डिफाल्टरों की संपत्ति हरियाणा नगर निगम 1994 की धारा 130 के तहत नीलामी की कार्यवाही 22 अप्रैल को की जाए। इन डिफाल्टरों पर निगम का लगभग 4 करोड़, 36 लाख, 56 हजार प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
नगर निगम के तीनों जोनों में टैक्स जमा न करने वाले डिफाल्टरों की संपत्ति जिन्होंने निगम में अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है हरियाणा नगर निगम 1994 की धारा 130 के तहत नीलाम कर दी जाएगी।
डिफाल्टरों का विवरण निम्न प्रकार से है जिनकी सम्पति नीलाम होनी है:- 

 

 

 

 

Related posts

FMS में जन्माष्टमी उत्सव पर स्कूली बच्चों को श्री कृष्ण एवं नवग्रह मंदिर का भ्रमण करवाया गया।

Metro Plus

Excise पॉलिसी को लेकर कलेक्टर स्टेट एक्साईज आशुतोष राजन ने ली Excise अधिकारियों और शराब ठेकेदारों की मीटिंग!

Metro Plus

विकास फागना के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ फरीदाबाद एस.डी.एम. को सौंपा ज्ञापन

Metro Plus