Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

कुंदन ग्रीनवैली स्कूल के मनीष नरवाल ने दुबई में बनाया जूनियर World रिकॉर्ड

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 29 मार्च: कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के 12वीं के छात्र मनीष नरवाल ने पैरा शूटिंग वल्र्ड कप में जूनियर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर देश को किया गौरवान्तित किया है। रजत पदक जीतकर लौटने पर स्कूल में मनीष का जोरदार स्वागत किया गया।
कुन्दन ग्रीनवैली के छात्र मनीष नरवाल ने पैरा शूटिंग वल्र्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। मनीष ने 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतकर स्कूल का ही नही बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता दुबई के एलन में 21 से 26 मार्च तक हुई तथा इस प्रतियोगिता में विश्व के 41 देशों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर भारत शर्मा ने बताया कि मनीष पिछले दो साल से सीनियर वल्र्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेते आ रहे हैं। इससे पहले भी कई प्रतियोगिताएं वे जीत चुके हैं। जूनियर वल्र्ड प्रतियोगिता में मनीष ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन आखिरी रांऊड में चाइना ने जियांगलोग लू ने 235.6 प्वांइट लेकर स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। मनीष नरवाल ने 234.6 अंक हासिल कर रजत पदक जीता।
प्रतियोगिता में भारत के 12 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिसमें से हरियाणा के मात्र तीन ही खिलाडी चयनित किए गए। स्कूल के निर्देशक भारत भूषण शर्मा ने स्कूल पहुंचने पर मनीष नरवाल का फूल-मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा मनीष ने न केवल कुन्दन ग्रीनवैली स्कूल का अपितु पूरे देश का नाम विदेश में भी रोशन किया है। शूटिंग के प्रति लगन को देखते हुए स्कूल द्वारा मनीष को छात्रवृत्ति एवं अतिरिक्त सुविधाएं दी गई है। और आने वाले समय में भी स्कूल मनीष को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए तत्पर है।

 

Related posts

हर क्षेत्र में पुरूषों के बराबर कार्यरत है महिलाएं: आर.के. चिलाना

Metro Plus

एसीपी एनआईटी शाकिर हुसैन ने दिया व्यापारियोंं को भयमुक्त होकर रहने का आश्वासन, व्यापारियोंं ने किया फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

Metro Plus

Sanfort Play school ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Metro Plus