Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ऑल इंडिया Open Sports फेस्ट में वाईएमसीए विश्वविद्यालय के खिलाडियों का दबदबा

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 मार्च: ऑल ओपन Sports फेस्ट में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर एक रजत पदक जीते और छात्रा सुदेश सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई। नेताजी सुभाष स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स जसौला दिल्ली में 22 से 23 मार्च तक आयोजित Sports फेस्ट में देशभर से आए कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के हजारों खिलाडिय़ों ने भाग लिया। मैडल एवं ट्राफी लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे विजेता खिलाडिय़ों को कुलपति प्रो० दिनेश कुमार एवं कुलसचिव डॉ० संजय शर्मा और डीएसडब्लू डीन डॉ० नरेश चौहान, कॉऑर्डिनेटर डॉ० शैलेन्द्र गुप्ता ने बधाई एवं सुभकामनाएं दी।
वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के खेल अधिकारी डॉ० राजेश भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली के जसौला स्थित नेताजी सुभाष Sports कॉम्प्लेक्स जसौला में 22 से 23 मार्च तक ऑल इंडिया ओपन स्पोट्र्स फेस्ट-2018 का आयोजन एशियन एजुकेशन ग्रुप एईजी द्वारा किया गया।
इस मौके पर डॉ०भारद्वाज ने बताया कि कबड्डी कोच कुसुम भाटी, कोच दीपक के मार्गदर्शन में वाईएमसीए विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मैडल जीता, 100 मीटर दौड़ में गोल्ड, शॉर्टपुट में गोल्ड और सिल्वर मैडल, ऊंची कूद में गोल्ड, टेबल टेनिस में गोल्ड और सिल्वर, सिल्वर और ब्रोंज मैडल के साथ 5 गोल्ड, 3 सिल्वर एक रजत जीत कर वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद का नाम रोशन किया। इसमें विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी सुदेश को खेल फेस्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी। इसके आलावा विजेता खिलाडिय़ों में चंचल, प्रीती, सुदेश, दिव्या शर्मा, नीलम सुषमा, नेहा, अंजलि, राखी, चेतन, प्रशांत, उमेश का उत्कर्ष प्रदर्शन रहा।

Related posts

सरकार MSME सैक्टर को तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराए: मल्होत्रा

Metro Plus

उद्योगपति जे.पी. मल्होत्रा को नवाजा गया Life Time अचीवमेंट अवॉर्ड से।

Metro Plus

उपायुक्त ने किया बीके अस्पताल का दौरा, बोले पहले से कुछ सुधार

Metro Plus