Metro Plus News
Socialराष्ट्रीय

मां के शव को फ्रीजर में रख 3 साल तक लेता रहा पेंशन। पिता के लिए भी बना रहा था खतरनाक योजना।

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
कोलकाता ,6 अप्रैल: मां की पेंशन लेते रहने के लिए एक बेटे ने उसके शव को तीन साल तक फ्रीजर में रखा। प्रति वर्ष वह मां के शव से अंगूठे का निशान लगाकर जीवित होने का प्रमाण बैंक में पेश करता था। इसके बाद अकाउंट में आई पेंशन की रकम को वह डेबिट कार्ड के जरिए निकाल लेता था। इस तरह वह तीन साल से हर महीने 50,000 रुपए पेंशन ले रहा था। हैरत की बात यह है कि आरोपित का पिता भी उसके साथ ही रहता था। उसने इसको लेकर आपत्ति नहीं की। घटना कोलकाता के बेहला थाना इलाके के जेम्स लांग सरणी की है। बुधवार देर रात सूत्रों के हवाले से जानकारी मिलने के बाद डीसी एसईडी निलांजन विश्वास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर वृद्धा का शव बरामद किया।
उनके बेटे शुभब्रत मजूमदार ने शव का अंतिम संस्कार करने के बजाए उसे घर के अंदर ही फ्रीजर में रख दिया था। बेटे ने लेदर टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। और मां के शव को संरक्षित करने के लिए रसायनों का इस्तेमाल करता था। उसके पिता गोपाल चंद्र मजूमदार उसी के साथ रहते हैं। वह भी एफसीआई में बड़े पद से सेवानिवृत्त हैं। मां बीना मजूमदार को 50 हजार रुपए प्रति महीने पेंशन मिलती थी। माना जा रहा है कि पेंशन लेते रहने के लिए शुभब्रत ने ऐसा किया था। बताया गया है कि इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद भी वह कोई नौकरी नहीं करता था। और मां-बाप के पेंशन से ही गुजारा कर रहा था। बीना मजूमदार की मौत 2015 में ही हो गई थी। पुलिस को अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सात अप्रैल 2015 को रात 8 बजे बीना को भर्ती कराया गया था और उसी दिन रात 9:55 बजे उनकी मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद अस्पताल से मिले डेथ सर्टिफिकेट को छिपाकर बेटे ने अवैध तरीके से लिविंग सर्टिफिकेट बनवा लिया था। प्रति वर्ष जीवित होने के प्रमाण के रूप में शुभब्रत उनके अंगूठे के निशान को लेकर बैंक जाता था,और कहता था कि काफी उम्र हो जाने के कारण वह हस्ताक्षर करना भूल गई हैं। पिता के लिए भी ले आया था फ्रीजर।
पुलिस ने शुभब्रत के घर से दो फ्रीजर बरामद किए हैं। दूसरा फ्रीजर लाने के पीछे का मकसद जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। दावा है कि वह दूसरा फ्रीजर पिता के लिए लाया था। उनकी मौत के बाद उन्हें भी फ्रीजर में रखकर पेंशन उठाने की योजना शुभब्रत ने बनाई थी।
अपने पिता गोपालचंद्र मजूमदार से उसने कहा था कि उसने मां को जिंदा रखने की जुगत लगाई है। पुलिस पिता से भी पूछताछ कर रही है। कि आखिरकार उन्होंने बेटे की इस साजिश के बारे में किसी को जानकारी क्यों नहीं दी। पुलिस के सूत्रों की मानें तो शुभब्रत की योजना की भनक पिता को मिल गई थी। इसलिए संभव है कि उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी हो।
शव की नाभि के ऊपर कट के निशान मिले हैं। अंदर से सारे अंग भी गायब हैं। माना जा रहा है कि आरोपित बेटे ने उन सभी अंगों को काटकर निकाल दिया है। जिनसे सडऩ व दुर्गध की आशंका थी। घर के अंदर से ऐसे कई केमिकल मिले हैं। जिसके जरिए चमड़े को सडऩे से बचाया जाता है।


Related posts

विपुल गोयल होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री !

Metro Plus

Polio Free भारत बनने को लेकर Rotary आज निकालेगी विशाल Polio Awareness Rally

Metro Plus

22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करने के लिए शील मधुर ने निकाली तिरंगा यात्रा।

Metro Plus