Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS की छात्राओं द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 अप्रैल: फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किडिज World में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर स्वस्थ भोजन और स्वच्छता के महत्व को प्रोत्साहित करने के लिए फलों की चाट और फ्रूट क्रीम बनाने जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभा में एफएमएस की अकेडमिक डॉयेक्टर शशिबाला ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें पोषक भोजन एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताते हुए अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। एक इंटरैक्टिव सत्र के द्वारा छात्रों को पौष्टिक आहार के लाभों की जानकारी दी गई।
इस उपलक्ष्य पर किडिज World की अध्यापिकाओं ने विविद्ध ढंगों से पोष्टिक भोजन एवं स्वच्छता की अहमियत बच्चों को समझाई। बच्चों ने भी इस अवसर पर विचार-विमर्श कर स्वास्थ्य के महत्व को समझा।

अंत में अकेडमिक डॉयेक्टर महोदया शशिबाला ने बच्चों को बिमारियों से बचने के लिए स्वच्छ दिनचर्या का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

 

 

Related posts

पुलिस कमिश्रर डॉ० हनीफ कुरैशी का चाबुक चलने पर पुलिस आई हरकत में, चावला कालोनी में एक साथ तीन दुकानों में चोरी

Metro Plus

हरियाणा सरकार द्वारा 60 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों को 1200 रूपये पैन्शन राशि

Metro Plus

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: मृत फायरकर्मियों के परिजनों को नौकरी और आर्थिक मदद का ऐलान

Metro Plus