Metro Plus News
फरीदाबाद

अन्नू मलिक ने किया बुलंद सुजुकी का शुभारंभ

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 26 दिसम्बर: जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर अन्नू मलिक ने सुजुकी मोटर साईकिल के नए शोरूम बुलंद सुजुकी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुजुकी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर माशायोसी आईटीओ व सेल्स मार्केटिंग एक्सपोर्ट के वाईस प्रसीडेंट केजी हीरोजावा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अन्नु मलिक ने कहा कि अपना फरीदाबाद उन्हें बहुत अच्छा लगा। इस औद्योगिक शहर में बहुत अच्छा लगा। इस औद्योगिक शहर में बाइकों का बाजार बेहद बड़ा है, इसलिए लोगों की जरूरतों को देखकर सुजुकी मोटर साईकिल द्वारा बुलंद सुजुकी के रूप में अपना नया शोरूम खोला गया। उन्होंने कहा कि वे सुजुकी के ब्राण्ड एम्बैसडर हैं और इस मजबूत बाईक का प्रसार-प्रचार करने में उन्हें बहुत अच्छा लगता है।
सुजुकी के एमडी माशायोसी आईटीओ ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि भारत के लोग उनकी कंपनी की बाईक को पसंद करते है। कंपनी के पहले ही कई मॉडल बाजार में है लेकिन आज कंपनी ने अपने 2 नए मॉडल 150 सीसी की सुजुकी जीएस ने कॉलेज छात्रों के लिए खासतौर पर बनाई गई लेट्स राईड को भी लांच किया।
इस अवसर पर बुलंद सुजुकी के डायरेक्टर प्रवीण बिधूड़ी ने बताया कि फरीदाबाद बुलंद सुजुकी का यह दूसरा शोरूम है। इससे पूर्व उन्होंने अपने सहयोगी प्रशांत अग्रवाल व रामकेश वशिष्ठ के साथ प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया। जिन लोगों ने इस अवसर पर बाईक व स्कूटी बुक कराई उन्हें अनु मलिक व श्री आईटीओ ने अपने हाथों से चाबी प्रदान की।
अन्नु मलिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शीघ्र ही उनकी नई फिल्म ‘दम लगा के होईशा आने वाली है। यशराज बैनर की इस फिल्म दम लगा के होईशा आने वाली है। यशराज बैनर की इस फिल्म से उन्हें बहुत आशाएं है।
121

Related posts

19 को वालीवुड सिंगर ऋचा शर्मा बिखेरंगी अपने सूर का जादू

Metro Plus

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे 39वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का शुभारंभ: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने किया महेंद्र शर्मा मधुकर की पुस्तक मधुरिमा का विमोचन

Metro Plus