Metro Plus News
फरीदाबाद

सम्पति विवाद: होटल रूप राज के तीनों मालिक गिरफ्तार, नीमका जेल भेजे गए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

फरीदाबाद, 9 सितंबर: आपस मे दोबारा झगड़ा करना होटल रूपराज के तीनो भाई मालिकों को उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर नीमका जेल भेज दिया।
काबिलेगौर रहे कि नीलम-बाटा रोड स्थित होटल रूप राज (Opposite Delite Hotel) के तीनों मालिक संजय, कुलदीप व विमल में पिछले काफी समय से सम्पति विवाद चल रहा था। करीब 5-6 महीने पहले भी इनका आपस में संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ उस समय धारा 107/ 51 के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद हाल ही में इन तीनों भाइयों में संपत्ति को लेकर फिर झगड़ा हो गया। इसकी जानकारी जब DCP NIT निकेता गहलोत को मिली तो उन्होंने होटल रूप राज के तीनों मालिक संजय, कुलदीप व विमल को गिरफ्तार करवाकर नीमका जेल भेज दिया है। इनके केस की अगली सुनवाई मंगलवार, 11 सितंबर को होगी।

 

Related posts

सुरेंद्र भड़ाना ने किया ट्युबवेल लगवाने के लिए कृष्णपाल गुर्जर को आभार प्रकट।

Metro Plus

पंजाब अग्रवाल समाज के सदस्यों ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन। देखो कैसे?

Metro Plus

नेशनल हेराल्‍ड केस: सोनिया-राहुल नहीं देंगे बेल अर्जी, जेल जाने के लिए तैयार

Metro Plus