Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने बैसाखी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद,13 अप्रैल: शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल में बैसाखी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यालय की प्राचार्या ज्योति आर्या ने विद्यार्थियों को बैसाखी के त्यौहार को मनाने की परम्परा के बारे मेें बताया।
इस मौके पर ज्योति आर्या ने बताया कि गुरू गोबिन्द सिहं महाराज ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना करी थी। विद्यालय के प्रबन्धक सुरेश गुलाटी ने इस मौके पर जलियांवाला बाग की घटना की चर्चा की और उस अवसर पर अंग्रेज जनरल माईकल ऑडवायर द्वारा किए गए नरसंहार और निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन दासराम आर्य ने विद्यार्थियों को सभी धर्मों, मतों के त्यौहारों को इसी उत्साह से मनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर सत्यभूषण आर्य, विधा भूषण आर्य, सुधीर कपूर, पंकज, के सिंध, नीता आदि गणमान्य व्यक्ति मुख्यरूप से उपस्थित थे ।

Related posts

महारानी वैष्णोदेवी मंदिर से भगवान गणपति को दी गई भावभीनी विदाई

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच ने धूमधाम से मनाया तीज समारोह

Metro Plus

पुलिस को नंगा करते हुए एक जुआरी ने किया थाना कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली का भंडाफोड़

Metro Plus