Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब ग्रेस ने अग्रवाल कॉलेज में किया 500 से अधिक लड़कियों का किया गया एनीमिया टेस्ट

रोटरी क्लब ग्रेस ने अग्रवाल कॉलेज में चलाया आत्मनिर्भरता व हीमोग्लोबिन टेस्ट अभियान, एनीमिया फ्री बनाने का लिया लक्ष्य
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 14 अप्रैल: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस ने अग्रवाल कॉलेज में सेल्फ डिफेंस और हीमोग्लोबिन टेस्ट अभियान चलाया। इसके तहत एनीमिक पाई गई छात्राओं को आयरन सेप्लीमेंट दी गई। छात्राओं को आत्मनिर्भरता के गुर सिखाए गए। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया
इस अवसर पर रोटरी ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि इस अभियान के तहत 500 से अधिक छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। अस्पताल की डाइटीशियन मीना ने छात्राओं को खान-पान, सेहत ठीक रखने और साफ-सफाई के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जरूरी संतुलित भोजन लेना चाहिए। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि बीमारी पास न आए। टेस्ट में जिन छात्राएं में एनीमिक पाई गई उन्हें आयरन सेप्लीमेंट दी गई।
रोटरी ग्रेस ने यह मुहिम तब तक जारी रखने का निर्णय लिया है जब तक सभी छात्राएं एनीमिक फ्री न हो जाएं। इसके साथ ही कॉलेज में सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए जाएंगे। इसकी शुरूआत भी की गई। इसके तहत 30 छात्राओं को ट्रेंड किया जाएगा जो अन्य छात्राओं को इसके गुर सिखाएंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को धरातल पर उतारना है। छात्राएं आत्मनिर्भर बनेगी तो समाज आगे बढ़ेगा। छात्राओं में आत्मविश्वास को जागृत करना होगा। इसके तरह के कार्यक्रम से छात्राओं में जागरूकता आती है। वे सेहत के साथ अपने आत्मनिर्भरता के प्रति भी सचेत होती है। रोटेरियन चौधरी ने कॉलेज के सहयोग की सराहना की।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ० कृष्णकांत ने ग्रेस के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता है जिससे छात्राओं में जागरूकता आए।
इस अवसर पर रोटेरियन अरूण बजाज, संदीप मित्तल, मनोज अग्रवाल, के के अग्रवाल, अनुभव महेश्वरी, मुकेश वर्मा, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

Lions Club International द्वारा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया

Metro Plus

आतंकी हमले में मारे गए शहीद जवानों को युवाओं ने श्रद्धांजलि दी

Metro Plus

योग को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, जिले से गांव स्तर तक होंगे भव्य कार्यक्रम: DC

Metro Plus