Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दृष्टि हीनों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य:मंजू आनंद

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद,14 अप्रैल: दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति से भी ज्यादा उनकी आत्मविश्वास वृद्धि के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है खास तौर से दृष्टि हीनो कि यह कहना था पीएनबी प्रेरणा क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मंजू आनंद का।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि दृष्टि हीनों की मदद सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर पीएनबी प्रेरणा क्लब ने एन.ए.बी. को चार रूम कूलर भी प्रदान किए। एनएबी की ओर से संस्था के अध्यक्ष अजित सिंह पटवा ने अतिथियों का स्वागत किया और स्नेह भेंट के लिए उनका आभार जताया।
इस अवसर पर दिल्ली से पीएनबी की एजीएम वीना कॉल फरीदाबाद एजीएम आर.के. बाजपेई एनएबी की ओर से उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता और महासचिव हेम सिंह यादव भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद के चहुमुखी विकास पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जोर!

Metro Plus

पानी व सीवर के अवैध कनैक्शन वाले जा सकते हैं जेल में: दर्ज होगी एफआईआर

Metro Plus

2018-19 में लायन खिल्लन की अध्यक्षता में रिकार्ड तोड़ सर्विस प्रोजेक्ट होंगे: चिलाना

Metro Plus