Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जीवा आयुर्वेद में क्षारसूत्र चिकित्सा पर डॉक्टर्स की सी.एम.ई. का आयोजन

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद:18अप्रैल: श्रेष्ठ आयुर्वेदिक उपचार व औषधि उपलब्ध कराने में निरन्तर अग्रणी जीवा आयुर्वेद ने 14 अप्रैल 2018 को जीवा आयुर्वेद पंचकर्म सेन्टर, सैक्टर-21 बी,जीवा मार्ग पर इसकी वार्षिक सीएमई में क्षार सूत्र चिकित्सा परिचर्चा का आयोजन किया। जीवा आयुर्वेद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्ेश्यजीवा डॉक्टर्स व प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स को इस विधि की जानकारी प्रदान करना था।
फरीदाबाद में कार्यरत 80 से अधिक डॉक्टर्स ने सीएमई में हिस्सा लिया। जिनके लिए क्षारसूत्र चिकित्सा विधि की विशेषता को समझना व अपने ज्ञान में वृद्धि करने का एक अनोखा अवसर था। जीवा आयुर्वेद के डायरेक्टर डॉ० प्रताप चौहान ने,वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ0 सपना भार्गव और नीरजा चौहान के साथ, इस चिकित्सा के प्रभाव और फायदे के बारे में जानकारी दी। डॉ0 चौहान ने जीवा आयुर्वेद की अन्य उपलब्धियों व डॉक्टर्स के लिए सहभागिता के अवसरों के बारे में चर्चा की।
गुर्दा संबंधी परेशानियों जैसे पाइल्स, फिशर व फिस्टुला के लिए क्षारसूत्र थैरपी एक प्रभावी,सुरक्षित व कम खर्चीली चिकित्सा पद्धति है। इस विधि में मिनिमल सर्जरी व नहीं के बराबर हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत होती है।
अन्य उपचार प्रणालियों की तुलना में,क्षारसूत्र के उपरान्त रोग के दुबारा उत्पन्न होने की संभावना काफी कम होती है। इस चिकित्सा के परिणाम दर्शाते हैं। कि एनो-रेक्टल रोगों की एडवांस स्टेज मेें भी यह रोगियों को काफी आराम पहुँचाती है।

Related posts

विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ डिजिटल रैली स्थल का लिया जायजा

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में ग्रैंड पैरेंट्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

हरियाणा एसवाईएल सदभावना यात्रा का होगा जोरदार स्वागत: विकास चौधरी

Metro Plus