Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिस घर में भगवान खुश होते हैं तो बेटी बनकर जन्म लेते हैं

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद;18अप्रैल; बेटी बचाओ अभियान ने आज बी आर अंबेडकर एजूकेशन सोसाईटी बौद्व विहार पार्क में लाडली सम्मान उत्सव के तहत 51 लाडलियों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति धामा ने की। मंच संचालन ओ पी धामा ने किया तथा कार्यक्रम का आयेाजन राष्टृीय महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर की मेयर सुमन बाला उपस्थित थी।
सभा को संबोधित करते हुए राष्टृीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि लाडलियों को समर्पित हमारी संस्था एैसी लाडलियों को सम्मानित करके स्व़म गौर वंतित होती है। इससे हम समाज को यह संदेश देते हैं कि होनहार लाडलियों से ही घरों में संस्कारों का जन्म होता है। जिससे वह अपने वंश का नाम रोशन करती हैं। उन्होने कहा कि जिस घर में भगवान खुश होते हैं तो बेटी बनकर जन्म लेते हैं । राष्टृीय महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि लाडलियां हमारे देश की संस्कृति हैं। और हमारी यही संस्कृति हमारे देश को विश्व में सबसे उच्च व अलग पहचान दिलाती हैं आज हर क्षैत्र में लाडलियां हिन्दुस्तान का नाम रोशन कर रही हैं ।
अतिथि मेयर सुमन बाला ने कहा कि आज सरकार व देश की सामाजिक संस्थायें मिलकर लाडलियों के लिये जो काम कर रही हैं उसी का परिणाम है कि देश में लिगं अनुपात में तेजी से सुधार हो रहा है। अब यह दिन दुर नही जब देश कन्या भू्रण हत्या से पुर्णतय मुक्ति पा लेगा। उन्होने कहा कि लाडलियों को समर्पित बेटी बचाओ अभियान सराहनिये कार्य कर रही है ।
अंत में संस्था के चेयरमैन ओ पी धामा ने सभी अतिथयों का धन्यवाद किया ।
इस मौके पर तिलकराज शर्मा,महेश आहूजा,महेश्वरी समाज से आशा महेश्वरी,सीमा शर्मा,हरीश चन्द्र आज़ाद,ओ पी धामा,निर्मल धामा आदि ने अपने विचार रखे ।

 

Related posts

मिशन जागृति का उद्वेश्य महिलाओं के अंदर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाना

Metro Plus

एडवांस्ड एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस में ऐवेन्स-2015 उत्सव का भव्य आयोजन

Metro Plus

Faridabad के रईसजादे पुलिसकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश और पीटने के आरोप में Arrest

Metro Plus