Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एडवांस कॉलेज में 5 व 6 अक्टूबर को धूम-धड़ाका

नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत
पलवल, 3 नवम्बर:
दिवाली के अवसर पर एडवांस्ड एजूकेशनल इंस्ट्रीट्यूटशन में एक दो-दिवसीय इंटरकॉलेज फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दोनों दिन पूरी तरह मस्ती व धमाल का माहौल होगा। 5 व 6 नवम्बर को होने वाले इस फेस्ट में फिल्मी कलाकार और कालेज की छात्र-छात्राएं अपनी कला व प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। कॉलेज प्रवक्ता ऋचा गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में म्यूजिक एंड मस्ती, फन एंड फ्रोलिक, बीट्स ऑफ ढोल, डीजे मस्ती तथा गेम्स आदि की भरमार होगी जिसका छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में आनंद उठाएंगे। 6 नवम्बर को कॉलेज परिसर में स्टॉर नाइट का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और बब्बल रॉय पंजाबी गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
कॉलेज प्रवक्ता के मुताबिक इंटरकॉलेज फेस्ट के पहले दिन 5 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रमों में फेश ऑफ सोलो, वाद-विवाद, ग्रुप डिस्कशन, पेन्ट्रा, फेस पेंटिंग, नेल आर्ट, न्यूजपेपर कास्ट्यूम, मेहंदी, रंगोली, लेमन रेस, सेक रेस जैसी एक्टिविटी अलग-अलग स्टेजों पर होंगी जिसमें कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे।
इसके अलावा दूसरे दिन होने वाली एक्टिविटियों में एमएस ऑफिस एक्सीलेंस, टेक्नीकल क्वीज, टेक्नीकल रोल प्ले, लेन गेमिंग, कोरियोग्राफी, नुक्कड़ नाटक तथा डक रेस आदि प्रोग्राम शामिल होंगे।

Related posts

कांग्रेस के भीष्म पितामह बी.आर. ओझा को कांग्रेसियों ने पार्टी स्थापना दिवस पर सम्मानित किया

Metro Plus

यशोदा मैया बनकर कान्हा के संग पिकपिक बनाई वैश्य समुदाय की महिलाओं ने

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल की शानदार सफलता

Metro Plus