Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद के रोटेरियन्स का पिंक सिटी जयपुर मे धमाल

मैट्रो प्लस नेहा खन्ना से की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 अप्रैल: फरीदाबाद रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के होने वाले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवेम फरीदाबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट विनय भाटिया के नेतृत्व मे 2 दिवसीय प्रेसिडेंट इलेक्ट ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम मे 250 से अधिक रोटरी मेम्बर्स ने शिरकत की। 2 दिन के इस प्रोग्राम मे आने वाले रोटरी क्लब के प्रधानो को लीडरशिप तथा क्लब को सुचारु रूप से चलाने संबन्धित जानकारी तथा ट्रेनिंग दी गई। उपस्थित समूह मे मुख्यता फरीदाबाद ,गुरुग्राम,रोहतक, रेवा,नारनौल, सोनीपत इत्यादि के रोटरी क्लबों के आगामी प्रधानो ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। पिंक सिटी जयपुर मे आयोजित इस कार्यकम मे रोटरी इंटरनेशनल के भूतपूर्व डाइरेक्टर पी टी प्रभाकर मुख्य अतिथि थे।
इस अवसर पर गवर्नर चयनित विनय भाटिया ने कहा की रोटरी जीवन मे बहुत कुछ सिखाती है। और इसमे से एक है लीडरशिप और इस तरह के प्रोग्राम लीडर को एक बेहतरीन और रिस्पोंसिबल लीडर बनाने का एक प्रयास है। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य रोटरी मेम्बर के बीच आपसी ताल-मेल सेल्फ कॉन्डिेंस तथा उनको सामाजिक जिम्मेवारियों के लिए तैयार करना है
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान दो सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया गया जिनमे की एक दिन बॉलीवुड और दूसरे दिन अतुल्य भारत थीम पर सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। श्रीमति पुनिता भाटिया की अगुवाई मे हुयी इन सांस्कृतिक संध्याओं मे हरियाणा और दिल्ली के रोटरी परिवार ने देश की विविधताओं से भरी संस्कृति को अपने नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम से जीवंत कर दिया।

Related posts

अधिवक्ता परिषद ने सुख एवं समृद्धि की कामना के लिए हिंदू नववर्ष के अवसर पर यज्ञ कर आहुति दी।

Metro Plus

बेटियां की मुस्कान में बसता हैं भगवान: सीमा त्रिखा

Metro Plus

गणपति विसर्जन के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ 5 दिवसीय गणेश महोत्सव

Metro Plus