Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जो काम विगत सरकारें नही कर पाई वो काम सूबे की मौजूदा सरकार ने किए

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24अप्रैल; सडक़ों का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कई मोर्चों पर प्रदेश का शिक्षा विभाग कारगर कदम उठा चुका है। 16 प्रंातों की सरकारें हमारे फैसलों का अनुकरण कर रही हैं फिर चाहे तबालदा नीति की बात हो चाहे नैतिक शिक्षा पढ़ाए जाने का मसला हो या फिर प्राईमरी एजुकेशन की गुणवत्ता बढ़ाए जाने का मसला हो। इन मामलों में हम दूसरे राज्यों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम के चलते प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सभी स्कूल मुखियाओं व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि इनेलो बसपा का गठबंधन स्वाभाविक नही है। गठबंधन वह होता है। जिसे चौपाल स्वीकार करे। इनेलो और बसपा अब से पहले भी गठबंधन कर एक-दूसरे को आजमा चुके हैं। प्रदेश की जनता का असली गठबंधन भाजपा से है। जो पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हो चुका है और यह जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल देश के 20 प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और अगले महीने 21 वें प्रदेश कर्नाटक में भाजपा की सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण प्रदेश में कुछ जगहों पर गेहूं की फसल में आग लगी है। इससे किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। आग से हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा, दशरथ सिंह, राजेश यादव, नवीन कौशिक रमेश देवसर, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान हेयर एंड ब्यूटी द्वारा सेमिनार का आयोजन

Metro Plus

अमन गोयल ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत लोगों को सफाई के लिए किया जागरूक

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal with Punjab Deputy Chief Minister Mr. Sukhbir Singh Badal

Metro Plus