Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सम्मान समारोह के रुप में मनाया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. योगेश गौड़ का जन्मदिन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. योगेश गौड़ का 66वां जन्मदिवस शहर के गणमान्य लोगों ने सैक्टर-12 स्थित टाऊन पार्क में सम्मान समारोह के रुप में सादगीपूर्वक मनाया। इस दौरान जहां मौजिज लोगों ने श्री गौड़ को फूल माला पहनाई वहीं उनका मुंह मीठा कराते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। पंडित योगेश गौड़ ने शहर के समाजसेवियों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने प्यार व सम्मान उन्हें दिया है, उसके लिए वह सदा उनके ऋणी रहेंगे और भविष्य में कभी उन्हें शहर के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला तो वह कोई कमी नहीं रहने देंगे। मौके पर श्री गौड़ ने कहा कि हमारा परिवार सदैव समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है, चाहे राजनीति हो या सामाजिक कार्य या फिर धार्मिक कार्य हो, उन्होंने हर रुप में सशक्त होकर अपने दायित्व का निर्वाह किया है।
इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी एसपी जैन, राज कुमार जैन, एसएस बाजवा, मनोज गर्ग, प्रवीन जैन, सुभाष मदान, वरिष्ठ भाजपा नेता वजीर सिंह डागर, पूर्व उप-महापौर मुकेश शर्मा, अमृतपाल, दलबीर सिंह, सतबीर तेवतिया, नेपाल सिंह डागर, विजय सिंह, चौहान साहेब, चरणजीत सिंह, हरिराम गुप्ता, वजीर सिंह डागर, समाजसेवी पवन अग्रवाल, संदीप चंदेलिया आदि ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि गौड़ परिवार समाजसेवा में सदैव अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है। पिछले दसियों वर्षाे से यह परिवार समाज का एक अभिन्न अंग बनकर जहां गरीबों व पिछड़ों के सहयोग के लिए कार्य कर रहा है वहीं राजनीति में भी इस परिवार ने एक बेहतर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने श्री गौड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह कामना करते है कि गौड़ परिवार अपने सामाजिक दायित्व का इसी प्रकार निर्वाह करते हुए समाजसेवा व राजनीति में आगे बढ़े और समाजहित में कार्य करें।

 

Related posts

प्रिंसेस पार्क सोसायटी: IPL मैच में सट्टा लगाते 8 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया Arrest

Metro Plus

SDM अपराजिता ने कहा, कोरोना संक्रमण रोकने में लापरवाही करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

Metro Plus

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार झटका

Metro Plus