Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें, हमेशा सीट बेल्ट लगाए: जितेंद्र यादव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 जनवरी:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने जिलावासियों का आह्वान किया है कि वे सर्दी व धुंध के मौसम में स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का स्वैच्छा से पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए तथा फोन का इस्तमाल न करें। गाड़ी की स्पीड कम से कम रखें। गाड़ी की हैडलाइट व फोग लेम्प जलाकर रखें। बाई तरफ सड़क की सफेद पट्टी के साथ-साथ लेन में चले। दाये-बायें मुडऩे से कुछ समय पहले इंडिकेटर दें। अपने से आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर चले। अपने वाहनों के पीछे रैटरो रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगवाए। धुंध में सड़क किनारे व सड़क पर गाड़ी पार्क न करें। अगर किसी कारणवश गाड़ी पार्क करनी पड़े तो उसके चारों इंडीकेटर जलाकर रखें।

Related posts

जनता दल यूनाइटेड ने मनाई छत्रपति शिवाजी की 383वीं जयंती

Metro Plus

पार्षदों की आपसी खींचतान के चलते नहीं हो पा रहा है सड़कों का निर्माण

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर ने किया मानव रचना के छात्रों को सम्मानित

Metro Plus