Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दिल्ली जा रही बस में लगी आग, 12 की झुलस कर मरने की आशंका

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
रक्सौल, 4 मई: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में आज मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक लक्जरी बस में आग लगने से 12 से अधिक यात्रियों के झुलस कर मरने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुजफ्फरपुर से करीब 60-65 यात्रियों को लेकर एक लक्जरी बस दिल्ली जा रही थी। तभी करीब साढ़े तीन बजे बस बंगरा गांव के निकट सड़क किनारे पलट गयी। इसके बाद बस में आग लग गयी, जिसमें करीब 12 लोगों के मरने की आशंका है। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़यिां आग पर काबू करने के प्रयास में लगी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

Related posts

Modern DPS में छात्र पदाधिकारियों का शपथ दिलाई गई

Metro Plus

बार-बार खट्टर सरकार का छात्र विरोधी चेहरा हो रहा है बेनकाब: कृष्ण अत्री

Metro Plus

खबरों से कभी समझौता ना करें पत्रकार: रामशरण भाटिया

Metro Plus