Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

व्यापारियों व पेट्रोल पम्प वालों ने किया भारत बंद का पूर्ण समर्थन: सुमित गौड़

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 सितम्बर: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों व महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए ‘भारत बंदÓ के आह्वान का फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला। कांग्रेसी नेताओं की अपील पर सैक्टर-7-10 मार्किट में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखते हुए कांग्रेस पार्टी के बंद को अपना पूर्ण समर्थन दिया। खासकर पेट्रोल पम्प वालों ने भी इस बंद को पूरी तरह जायज करार दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, युवा कांग्रेस लोकसभा के उपाध्यक्ष नरेश गोदारा, जिला महिला कांग्रेस की महासचिव प्रियंका भारद्वाज, वरिष्ठ नेता जितेंद्र चंदेलिया, अमित कक्कड़, देव पंडित, दिनेश पंडित, वरुण बंसल, तेज सिंह नागर, अश्वनी कुमार साहू आदि ने बाजारों में घूमकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर सैक्टर-7-10 मार्किट के प्रधान गुलशन धवन व अन्य व्यापारियों ने भी कांग्रेस के इस बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेसी नेताओं के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम अपने शिखरतम स्तर पर पहुंचे है और यह सब भाजपा सरकार की देन है। भाजपा ने चुनावों से पूर्व जनता से जो महंगाई कम करने व भ्रष्टाचार कम करने के वायदे किए थे, उन वायदों में से किसी भी वायदे पर सरकार खरी नहीं उतरी और आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग अपने आपको प्रताडि़त महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएंगे और लोग अपनी गाडिय़ां छोड़कर साईकिल व पैदल यात्रा करने को विवश होंगे।
कांग्रेसियों ने लोगों से आह्वान किया कि अगर उन्हें देश व प्रदेश का समुचित विकास करावाना है तो आगामी चुनावों में फिर से कांग्रेस के रूप में अपनी सरकार बनाएं ताकि देश व प्रदेश के लोगों को महंगाई व भ्रष्टाचार से राहत दिलाई जा सके।

Related posts

पुलिस कमिश्रर ने शहर की सड़कों पर पैदल चलकर देखो क्या किया ?

Metro Plus

…अब पीयूष बिल्डर ग्रुप की महिला निदेशिका भी जाएंगी सलाखों के पीछे

Metro Plus

पत्रकार प्रीतपाल सिंह माटा की माता की अंतिम अरदास 25 मई को

Metro Plus