Metro Plus News
फरीदाबाद

बनवारीलाल सावित्री बाई चैरिटेबल ट्रस्ट ने किए जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 दिसम्बर: बनवारी लाल सावित्री बाई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजकीय हाई स्कूल सैक्टर-7 के 510 जरूरतमंद छात्रों को वर्दी वाली स्वेटर बांटी गईं। ट्रस्ट के चेयरमैन एवं श्यामभक्त सन्नी ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों तुम राष्ट्र निर्माण के आधार हो, तुम्हें देश व समाज के साथ साथ स्वयं आगे बढऩा है।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि नीतिन ने बताया कि उनका ट्रस्ट सामाजिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
बनवारीलाल सावित्री बाई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस समारोह का शुभारंभ गायत्रीमंत्र से किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी विमल खंडेलवाल ने बताया कि संस्था द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय सैक्टर-7 में व्याप्त अन्य समस्याओं पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा तथा बच्चों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर रमेश अग्रवाल, धर्मबीर शर्मा, कमल शर्मा, अशोक जोशी, मधुसुदन माटोलिया, युवा कार्यकर्ताओं में रिंकू, एडवोकेट हिमांशु, अंशल, अंकित व अमित का इस आयोजन में विशेष योगदान रहा।
स्कूल की प्रिंसीपल शशि शर्मा ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्कूल के विद्योतमा सिंह, मधुबाला, अनीता चौधरी, रेणु बालिया, आनंद स्वरूप, विजेंद्र सैनी, मीनाक्षी, सुदामा शर्मा आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित थी।Sweter--4

Sweter--1

Sweter--3

Related posts

First Aid Essential – J P Malhotra @ HSPC

Metro Plus

निगमायुक्त Sonal Goel ने वल्लभ भाई पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Metro Plus

एडवांस्ड एजूकेशनल इंस्ट्रीट्यूटशन में दो-दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया

Metro Plus