Metro Plus News
फरीदाबाद

एडी स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ आत्मज्ञान का भी बोध कराया जाता है: आत्मस्वरूप चौधरी

एडी स्कूल में सत्संग का आयोनज
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 दिसम्बर: एडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल डबुआ कालोनी में सत्संग व भण्डारे का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ संत निरंकारी मण्डल की ओर से आए फरीदाबाद मण्डल के प्रमुख महात्मा आत्मस्वरूप चौधरी द्वारा किया गया।
आत्मस्वरूप चौधरी ने बच्चों को बताया कि मैं गुरू नहीं हूं, मैं भी एक दास हंू, जो बाबा हरदेव की कृपा से आप लोगों के बीच में प्रभु के बीच का माध्यम बना हूं। उन्होंने बच्चों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ आत्मज्ञान का भी बोध कराया जाता है। यह इन बच्चों के अभिभावकों के लिए एक अलग और महत्वपूर्ण संस्थान है।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्थान लेकर अपने गुरूओं के साथ ही अभिभावकों का भी नाम रोशन करें। महात्मा ने स्कूल के चेयरमैन सुभाष श्योराण को अध्यात्मिक प्रवत्ति और उच्च विचारों का व्यक्ति बताते हुए बधाई दी तथा सुषमा सुभाष को जन्मदिन की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सुभाष श्योराण ने कहा कि स्कूल में पिछलें 23 सालों से भण्डारे का आयोजन किया जाता रहा है जोकि पहले सार्वजनिक रूप से किया जाता था, लेकिन पिछले 4 सालों से साधन संपन्न होने के कारण भण्डारे के साथ सत्संग का भी छात्रों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दिन स्कूल की चेयरपर्सन सुषमा सुभाष का जन्मदिन है जिसको वह इसी तरह मनाते है।
सत्संग में स्कूली छात्राओं ने अपने भजनों से सभी महात्माओं का मन मोह लिया। जिसमें ‘नी एन अंखियां बीच मोहन बसा रखिएÓ और ‘मेरे घर आए भगवानÓ के भजनों ने सभी को भक्तिमय कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प० शिवचरण लाल शर्मा, एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गोसांई, एचपीएससी के प्रधान सुरेश चन्द्र, नरेन्द्र परमार, टीएस दलाल, एनएस यादव, भूपेन्द्र श्योराण, एचएस मलिक, उमंग मलिक, नंदराम पाहिल, केकेचांदना, नारायण डागर, टीआर शर्मा सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।
A.D School1

Related posts

MSME सैक्टर के समक्ष वित्त संबंधी जो समस्याएं आती हैं उनके समाधान के लिये प्रभावी पग उठाए जाने चाहिए: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने थामा आप का दामन

Metro Plus

कर्म का संदेश देकर जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीमद्वभागवत गीता: यशपाल

Metro Plus