Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद भगत सिंह के वंशजों ने लिव फॉर नेशन संगठन के पदाधिकारियों को आशीर्वाद देकर एक नई क्रांति की शुरूआत की

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 मई: लिव फॉर नेशन संगठन द्वारा वार्षिक महोत्सव बड़ी धूमधाम से जल घर मैदान पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद में मनाया गया। संगठन के संस्थापक अनिल कौशिक , एन.आई.टी अध्यक्ष अतुल वशिष्ठ आदि पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान फूल , माला, पटके , गौमाता स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र देकर किया। वहीं उन्होंने कहा कि शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद भगत सिंह के वंशजों ने फरीदाबाद में पहली बार आकर लिव फॉर नेशन संगठन के पदाधिकारियों को आशीर्वाद देकर एक नई क्रांति की शुरूआत की। महोत्सव में रागिनी गायक, कलाकार देवेंद्र चौधरी, सविता चौधरी, चिराग ,पीयूश वशिष्ठ एवं बाल कलाकार ओजस्वी, दीपिका नेगी, काव्या कौशिक ने शहीदों और गौ माता के लिए सुंदर-सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अतिथियों में पंडित चंद्रशेखर आजाद के भतीजे पंडित सुजीत कुमार, आजाद शहीद भगत सिंह के वंशज यादवेंद्र सिंधु , पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ,पार्षद ललिता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, समाजसेवी दशरथ शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, बबली, झम्मन लाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक दलाल, प्रवीण बडकल, रुपेश यादव, अतुल तिरखा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील मुदगल, जितेंद्र चौधरी, सोमबीर सेन, रविंद्र पाल, सतीश डागर, पुनीत वशिष्ठ, ललित शर्मा, उमेश कुंडू ,योगेश मिनी, मनोज चौहान, प्रमोद चौहान, निहार, सुनील कौशिक, विनीत कौशिक, रामकिशोर कौशिक, मनोज पलवल, अनिल यादव, लोकेश बिछोर, लखन नवीन, रॉकी भारद्वाज, राजेश कोच, विक्रम ठाकुर, कपिल पांचाल, पंकज पांचाल, गुरुदत्त शर्मा, सोनू गजनी, संजय मुदगल, दीपक वशिष्ठ आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

सीमा जैन महिला कांग्रेस की प्रवक्ता व उपाध्यक्ष नियुक्त

Metro Plus

एसडीएम कार्यालय में भ्रष्ट्राचार ही भ्रष्ट्राचार, कैसे हो इनका उपचार

Metro Plus

36वें सूरजकुंड मेले का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: डीसी विक्रम सिंह

Metro Plus