Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने मनाई महाराणा प्रताप जी की जयंती

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 मई: फरीदाबाद अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने बुधवार को सैक्टर-12 स्थित कार्यालय पर वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ने की। सभा के सदस्यों मुकेश शास्त्री, पं० ओ.पी. शास्त्री, एल.एन. पाराशर, कृष्णकांत, बिजेंद्र नेहरा, विजय शर्मा, ललित पाराशर आदि ने मिलकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में उनकी बहादुरी के कारण अमर है। वह अकेले राजपूत राजा थे। जिन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। बचपन से महारणा प्रताप दृढ निश्चयी एवं बहादुर थे। महाराणा प्रताप ने धन-दौलत की कभी परवाह नहीं की। उन्होंने सब-कुछ छोड़ दिया। मगर अपना सिर कभी झुकनेे नहीं दिया। उनकी वीरता और उनकी शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में प्रयास करना चाहिए कि हमारे राष्ट्र का सर कभी न झुके चाहे हमें अपने प्राणों की आहूति क्यों न देनी पड़े।

Related posts

DLF Industries Association ने मोदी की MSME Industries में प्लांट व मशीनरी के लिये निवेश तथा वार्षिक टर्नओवर की सीमा में बढ़ोतरी का स्वागत किया

Metro Plus

मल्होत्रा लॉक डाउन के दौरान घर में रामायण पढ़कर दे रहे हैं बेहतर जीवन जीने का संदेश

Metro Plus

आबादी के मद्देनजर सिविल डिफेंस में ज्यादातर लोग भागेदारी करें: डीसी जितेन्द्र यादव

Metro Plus