Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मौसम के बिगड़ते हालातों के मद्देनजऱ किसी भी आपात स्तिथि से निपटने के लिये बिजली विभाग ने अपने कर्मियों को जारी किये दिशा निर्देश

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
फरीदाबाद,10 मई: फरीदाबाद सर्कल के अधीक्षक अभियन्ता पी.के चौहान द्वारा अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली लाइनों पर काम करने वाले अधिनस्त बिजली कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर दिन-रात हमेशा तैयार रहने के लिये कहा। मौसम विभाग की चेतावनी को गम्भीरता से लेने को कहा। और कहा कि मौसम की इस आपात परिस्थिति से निपटने के लिये सभी कर्मी एक-जुट होकर संयमता से बाधित लाइनों को आम-जन की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए दो-दो कर्मचारी एक-साथ टीम बद्ध होकर कार्य करें व बिना परमिट के किसी भी लाइन पर कार्य ना करें ।
इस मीटिंग में मौजूद बल्लभगढ डिवीजन के कार्यकारी अभियन्ता विकास मोहन दहिया व जितेन्द्र सिंह ढुल सहित पहुँचे । चारों डिवीजनों से आये बिजली कर्मचारियों में सन्तराम लाम्बा, लेखराज चौधरी, जयभगवान आंतिल, विनोद शर्मा, बृजपाल तँवर, कर्मवीर यादव, शेरसिंह, मदन गोपाल, ईश्वर सिंह, बलबीर कटारिया, आजाद सिंह ठाकुर, राजाराम, शौकीन खान, मुकेश, राजबीर सिंह, प्रमोद पाठक आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र बनेगा विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र: विपुल गोयल

Metro Plus

फरीदाबाद में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित, विक्रेताओं ने ली शपथ

Metro Plus

SRS स्कूल की अनिका ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Metro Plus