Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनता के मन में जात पांत का जहर घोल रही भाजपा: लखन सिंगला

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर कि रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 मई: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला का कहना है कि भाजपा हर स्तर पर आरएसएस का एजेंडा समाज के बीच लाने का प्रयास कर रही है। इनमें लोगों के अंदर धर्म और जाति का जहर घोलना भी शामिल है। भाजपा ने सरकारी विभागों को भी इस काम में लगा दिया है। लेकिन हरियाणा की सभी 36 बिरादरी एक साथ हैं और भाजपा के किसी भी षडयंत्र को सफल नहीं होने देंगी।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि ग्त दिनों आयोजित एचपीएससी परीक्षा में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए आपत्तिजनक सवाल को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला ने समाज को तोडऩे की साजिश बताया है। सिंगला ने कहा कि जुमलेबाजी के सहारे लोगों की भावनाओं को भड़काकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा अभी लोगों में फूट डालो शासन करो की नीति के तहत काम कर रही है। लोगों का मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर ब्राह्मणों के प्रति गलत सवाल डाला गया है जिससे समाज में आपसी भेदभाव, टीका टिप्पणी बढ़े और कोई इस सरकार की जिम्मेदारियों पर बात न कर सके।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हरियाणा में ब्राह्मण सहित सभी जातियां आपस में मिलजुलकर रहती हैं और हम सभी 36 बिरादरियों के बीच फूट डालने की किसी भी कोशिश का जमकर विरोध करते हैं। सिंगला ने सरकार से कहा कि इस प्रकार की हरकत से बाज आए नहीं तो प्रदेश की जनता तु हें खुद ही मुंहतोड़ जवाब दे देगी।

Related posts

भाजपा पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय

Metro Plus

विश्व साक्षरता दिवस पर हॉमर्टन स्कूल के छात्रों ने गरीब छात्रों को दिया ज्ञान

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने जेल में किया नीमका जेल में पौधारोपण

Metro Plus