Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महाराणा प्रताप जयंती पर फरीदाबाद में पहली बार विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर कि रिपोर्ट
फरीदाबाद,10 मई: महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष किशन ठाकुर के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जयंती पर फरीदाबाद में पहली बार विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें हजारों की तादात में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप जयहिंद के नारे लगाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, विशिष्ट अतिथि के रूप में तिगांव विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप राणा द्वारा कि गई। इस अवसर पर शिव शंकर भारद्वाज, रोहताश पहलवान, अनिल सिंगला समाजसेवी, पूर्व पार्षद योगेश ढींगडा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अवतार सिंह भड़ाना, राजेश नागर व किशन ठाकुर का क्षेत्र की सरदारी ने फूलो की माला व पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस समारोह को सम्बोधित करते हुए अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि इसी मंदिर से उन्होंने अपनी राजनीति शुरू की थी। आज के दिन महाराणा प्रताप के जन्मदिवस पर उन्हें जो यह मौका दिया है उसके लिए मैं सदैव आभारी रहुंगा। उन्होंने कहा कि किशन ठाकुर को यहां से लेकर लखनऊ तक जानते है वह किसी पहचान का मोहताज नही है। श्री भडाना ने कहा राजपूतो के वंशजो को बचाने का काम पन्नाधाय ने किया था। उन्होंने कहा कि मुझे सदैव फरीदाबाद के जन-जन, गरीब, हर बिरादरी का प्यार मिला है। इस प्यार को लेकर सदैव मुझे ताकत मिली है। इस मां के दरबार पथवारी मंदिर पर 36 बिरादरी के सम्मानित लोग मौजूद है मैं एक ही बात कहना चाहता हूं कि इस पथवारी मंदिर में मां से वर्षो पहले आया था और मुझे फरीदाबाद के लोगों की सेवा करने का मौका मिला और आज भी मैं मां से यह पूछने आया हूं कि मां मैं फरीदाबााद वासियो की सेवा करूं या फिर यहां से बाहर के लोगों की सेेवा करूं। अगर मेरी आवाज मां तक पहुंच गयी तो अवश्य ही वह मुझे आदेश देगी कि वह फरीदाबाद के लोगां की सेवा करें या फिर बाहर के लोगों की सेवा।
इस मौके पर किशन ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे शौर्य और वीर सपूतों को आज भारत देश ही नहीं विदेशो में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि राजपूत सदैव देश के लिए मर मिटने का काम करते आए है और सदैव करेंगे क्योंकि वह ना तो भ्रष्टाचार सहते है और ना ही भ्रष्टाचार करने वालों को सहेंगे। उनहोंने कहा कि अवतार सिंह भडाना, राजेश नागर जैसे वरिष्ठ नेतागण यहां उपस्थित रहे उसके लिए वह उनका आभार जताते है साथ ही यहां उपस्थित 36 बिरादरी के लोगों का भी वह हाथ जोडकर नमन: करते है जिन्होंने मेरे एक बुलावे पर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर प्रदीप राणा, कुलदीप सरपंच, बलजीत कौशिक, बॉबी रावत, प. रोहताश पहलवान, प. मुकेश शास्त्री ठा. राजाराम, रमेश दुरेजा, नीरज मिगलानी, लाला कुन्जी बंसल, अनिल गुप्ता चांदीवाले, मनोज रााणा, विजय कौशिक, डॉ० सुरेन्द्र दत्ता, मधु बंसत, राजेश अरोड़ा, योगेश धींगडा, कुंवर बालू सिंह, ठा. भूले सिंह, अम्मी लाला, सुगल जैन, सुभाष पाराशर, कलैक्टर पराशर, तपन पराशर, ठा. राकेश, ठा. रोहताश, सुनील पहलवान, अनिल, आनंद सिंह तोमर, ठा. केशव नेता, लेखराम चौहान, डॉ० रमेश रावत, सुभाष राणा, कैप्टन जीवन सिंह, ठा.राज कुमार गौड, ठा. कंचन सिंह, ठा. सुरेन्द्र बौहरे, पप्पू नम्बरदार, ठा. भीकमचंद, ठा. आर.पी. सिंह, सुमन पत्रकार, ठा. विशम्बर, दिनेश राजपूत, दिलीप शर्मा, खान भाई, अमर सिंह सरपंच, पप्पी सरपंच, सुभाष सरपंच, ठा. सूरजपाल भूरा, शीशपाल, विक्रम एडवोकेट, अनिल सिधाना, जैजू पहलवान, केशव भाई, श्यामलाल कौशिक, मां जगदीशचंद अग्रवाल, कुलदीप सरपंच जसाना, मां जगदीश चंद्र अग्रवाल, मन्नु भडाना, प्रदीप भड़ाना, सागर पहलवान, नरेश ठा.पल्ल्ला नरेश, ठा. सुभाष पुण्डीर, इस मौके पर बदरपुर बार्डर, होडल से भी हजारों की संख्या में पंच-सरपंच सहित 36 बिरादरी के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

High Profile Sex रैकेट का खुलासा: हरियाणवी Dancer सहित 5 लोग Arrest

Metro Plus

साईधाम मंदिर संस्था ने 19 जोड़ों को विवाह बंधन में बांधा

Metro Plus

Innerwheel Club of Faridabad Central ने भोजपुरी अवधी समाज को 51 हजार का चैक दिया

Metro Plus