Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 मई: फरीदाबाद मॉडल स्कूल में मदर-डे धूमधाम से मनाया गया जिसमें मां-बच्चों के संबंध का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। इस उपलक्ष्य पर कमलेश भाटिया जिला कार्यक्रम अधिकारी  तथा हेमा कौशिक जिला सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद थी।
इस अवसर पर राज मलिक पूर्व प्रिंसिपल एफ.एम.एस. सैक्टर-48 और अकेडमिक काउन्सलर एफ.एम.एस. सैक्टर-31 व बायोटेक कंर्सोटियम इंडिया लिमिटेड से श्रेया मलिक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रेया मलिक देशभर में जैव प्रौद्योगिकी में मानव संसाधन विकास, क्षमता निर्माण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रबंधन करती हैं। एफ.एम.एस.अकेडमिक डॉयरेक्टर शशि मलिक ने विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि रैंप पर पारंपरिक भारतीय परिधानों में बच्चों के साथ चलकर माताओं ने नया अनुभव अर्जित किया। माताओं ने कुकिंग विद आउट फायर और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताओं में भी अपनी उत्कृष्टता दिखाई। तरह-तरह की रेसिस में दौड़ कर उन्होंने अपनी गतिशीलता और ऊर्जा का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर यह कार्यक्रम माताओं और उनके बच्चों के लिए एक यादगार रहा।
इस अवसर पर स्कूल में उपस्थित अतिथियों ने इस उपलक्ष्य पर माताओं को बधाई दी व उनकी ऊर्जा और उत्साह के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने इस तरह के सुंदर और मनोरंजक समारोह के सफल संगठन के लिए स्कूल के प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई दी।

Related posts

प्राईवेट स्कूलों की लूटखसोट को लेकर शिक्षा निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, जानिए।

Metro Plus

महिलाओं का सारा ब्याज होगा माफ! जानें कैसे?

Metro Plus

हवस का पुजारी हाद्विक लड़की को देता था धमकी, जानें पुलिस ने क्या किया?

Metro Plus