Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Delhi Scholars स्कूल नेे मनाया मदर्स-डे

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 मई: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत द्वारा की गई। इसके बाद विद्यालय की मुख्यअध्यापिका रश्मि सिंह ने मातृ दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी माताओं को मातृ दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्री-प्राईमरी के छात्रों ने विभिन्न नृत्य व नाटकों के द्वारा वहां उपस्थित सभी दर्शकों का मन-मोह लिया। कार्यक्रम में आई सभी माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल, प्रबंधक प्रयास दलाल व मुख्यअध्यापिका रश्मि सिंह ने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related posts

कोविड-19 के मामले कम बेशक हुए हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है: जितेंद्र यादव

Metro Plus

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित: सुमित गौड़ बने प्रदेश सचिव

Metro Plus

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जिले में 27 लाख 27 हजार 679 लोगों को वैक्सीनेशन डोज लगाए गए

Metro Plus