Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के छात्रों को करवाया गया किडजानिया का शैक्षणिक दौरा

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 मई: फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने छात्रों के लिए किडजानिया ग्लोबल इंडोर एंटरटेनमेंट थीम पार्क के शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया। छात्रों का उत्साह स्कूल बसों में बैठते हुए ही नजर आ रहा था। किडजानिया पहुंचने पर उन्हें किड्जानिया करंसी ‘किड्जोस’ दिये गये, जिसे उन्हें बुद्धिमानी से खर्च करने को कहा गया।
थीमपार्क के अंदर अलग-अलग तरह की अनेक रोमांचक और मनोरंजक गतिविधियाँ थीं। जिनमें से कुछ अपने लिए चुन छात्रों ने स्वयं चुनाव करने का अनुभव प्राप्त किया। कई छात्रों ने वॉल क्लाइबिंग, एक्स्कवेशन, रोल प्लेइंग आदि गतिविधियों में हिस्सा लिया तो दूसरों ने पुलिसकर्मियों, अग्निशामक, रक्षावकील, शेफ , बैंकर, डॉक्टर, पत्रकार आदि होने की भूमिका निभाकर अपना सपना पूरा किया। यह छात्रों के लिए एक अच्छा अनुभव था क्योंकि उन्हें अपनी रुचि की गतिविधियों को चुनने की स्वतंत्रता थी। बच्चों ने स्टूडियो मे रिकॉर्डिंग का भी आनंद लिया। कुल मिलाकर यह उन छात्रों के लिए एक मजेदार दिन था, जहां उन्होंने नए अनुभव प्राप्त किए तथा अपनी जिज्ञासा और आकांक्षा को तृप्त किया।

Related posts

अब नगर निगम शहर की सार्वजनिक जगहों पर तैयार करेगा पिंक शौचालय!

Metro Plus

लखन सिंगला ने परिवार सहित मतदान कर किया जीत का दावा

Metro Plus

प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

Metro Plus