Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बाइक सवार लोगों ने यमुना घाट पर तोडफोड़ कर की फायरिंग की

मैट्रो प्लस से राजीव पाराशर की रिपोर्ट
होडल, 25 मई: कस्बा हसनपुर स्थित यमुना घाट पर शुक्रवार दोपहर बाइकों पर सवार दो दर्जन लोगों ने जमकर बवाल काटा। बाईंक सवारों ने यहां बृज चौरासी कोस परिक्रमा में चल रहे श्रद्धालुओं को यमुना पार कराने के लिए रखी गई नावों व लाइटों का तोड़ दिया और उसके बाद ठेका कर्मचारियों के साथ मारपीट करके हजारों रुपये की नगदी लूटकर ले गए। बाईंक सवारों ने यहां फायर भी किए। गोलियों की आवाज सुनकर ठेका कर्मियों व परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं में भगदड मच गई। ठेकेदार द्वारा पुलिस को सूचना देने के बादजुद भी कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के बाद से ग्रामीणोंं व श्रद्धालुओं में दहशत व्याप्त है।
हसनपुर स्थित यमुना घाट पर दो दिन पहले हुई फायरिंग को लोग अभी भुला नहीं पाए हैं कि शुक्रवार को दिन-दहाड़े दोबारा से बाईकों पर सवार दो दर्जन लोगों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया।
घाट के ठेकेदार राहुल ने बताया कि वह शुक्रवार को घाट पर बृज चौरासी कोस परिक्रमा में आने वाले यात्रियों को नाव द्वारा दूसरे घाट तक छोड़ रहे थे। उसी समय बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और यमुना नदी के घाट पर मौजूद नावों को तोडना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाईक सवार लोगों ने हवाइ फायर शुरू कर दिए। गोलियों की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद यात्रियों व कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई।
ठेकेदार ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने तुरन्त पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहंची। उन्होंने बताया कि इस वारदात में 10 नाव व एक स्टीमर क्षतिग्रस्त हो गए और 32 हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए।
इस मामले में हसनपुर थाना प्रभारी आन्नंद का कहना है कि उन्हें ठेकेदार द्वारा शिकायत मिल चुकी है। मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सरकार देश के गरीब परिवारों के 50 करोड लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी: कृष्णपाल

Metro Plus

Manav Rachna के एनुअल फैस्ट रिस्रैक्शन का हुआ जोरदार आगाज

Metro Plus

फरीदाबाद पुलिस द्वारा गत रात्रि में अपराधों पर अंकुश लगाने व शरारती

Metro Plus